तेल अवीव: इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आरोप लगाया है कि ईरान दोबारा परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरानी शासन ने अपने पिछले अनुभवों से कोई सबक नहीं सीखा है। दक्षिणी इजरायल स्थित बहाद-1 सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में सेना के कैडेट्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी और इस खतरे को स्थायी रूप से समाप्त करने की बात कही।…
Read More