भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ बड़ा पश्चिमी विक्षोभ; 6 राज्यों में बारिश और तापमान गिरने के संकेत

नई दिल्ली: उत्तर और पूर्वी भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालात ऐसे हैं कि दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्म हवाओं और उमस से राहत नहीं मिल रही। राजधानी दिल्ली में मई महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग की ताजा गतिविधियों और सैटेलाइट तस्वीरों ने अब राहत के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बड़ा पश्चिमी विक्षोभ तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कई…

Read More

UP Weather: आंधी-बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, सुबह-रात हुई सुहानी लेकिन दिन की तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले चार दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य बना हुआ है। मंगलवार को हुई आंधी और बारिश के बाद बुधवार को लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत जरूर मिली, लेकिन दिन में निकली चिलचिलाती धूप ने राहगीरों के पसीने छुड़ा दिए। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 20.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात और सुबह के समय हल्की ठंडक…

Read More

खराब मौसम के चलते लखनऊ में नहीं उतर सका दोनों डिप्टी सीएम का विमान, तीन नाकाम कोशिशों के बाद फ्लाइट भोपाल डायवर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को लगातार तीन बार लैंडिंग की कोशिश के बावजूद एयरपोर्ट पर उतारा नहीं जा सका, जिसके बाद विमान को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। इस फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी…

Read More

दिल्ली-NCR में अगले 48 घंटे बदल सकता है मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भी असर

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत, पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम की वजह से कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। दिल्ली-NCR में…

Read More