बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान का दौरा पूरा करने के बाद किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। वह यहां 26वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में भारत, रूस, चीन और पाकिस्तान समेत 10 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक ही मंच पर नजर आएंगे। संगठन की स्थापना के 25 साल पूरे होने की वजह से भी इस बार का सम्मेलन खास माना जा रहा है।…
Read More