लखनऊ: कैंट क्षेत्र के सदर गोला बाजार में बुधवार रात ई-स्कूटी के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें पास की बर्तन की दुकान तक पहुंच गईं, जिससे वहां रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में शोरूम में खड़ी आठ ई-स्कूटी जल गईं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।…
Read More