यूपी में अब गांव-गांव के पकवानों को मिलेगी पहचान, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना का होगा विस्तार; जीआई टैग से बनेंगे ब्रांड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान और बड़ा बाजार दिलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना का दायरा बढ़ाकर इसे तहसील, कस्बे, ब्लॉक और गांव स्तर तक लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत स्थानीय पकवानों को जीआई टैग दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य घरों में पीढ़ियों से तैयार हो रहे पारंपरिक व्यंजनों को कारोबार से जोड़ना और खासकर महिलाओं के हुनर को स्वरोजगार का माध्यम बनाना है। दादी-नानी के हाथों के पकवान बनेंगे बड़े…

Read More