कार्तिगई दीपम को लेकर मदुरै में तनाव, थिरुपरनकुंद्रम में धारा 163 लागू; 5600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै जिले के थिरुपरनकुंद्रम में कार्तिगई दीपम उत्सव को लेकर विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। संभावित तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मदुरै जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पाबंदियां लागू कर दी हैं। प्रशासन के आदेश के अनुसार, 23 नवंबर की रात से 25 नवंबर की सुबह तक थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक सभा, प्रदर्शन, जुलूस और पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक लगा दी गई है।…

Read More