कानपुर में 250 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, बैंक का रिलेशन मैनेजर ही ठगों का बना मददगार

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 250 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने स्मॉल फाइनेंस बैंक के रिलेशन मैनेजर मुकेश झा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुकेश झा साइबर ठगों के लिए बोगस फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और इन खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन कराने में मदद करता था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बोगस फर्मों के नाम पर खुलवाए गए खाते पुलिस जांच…

Read More

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के वॉलेट से डेढ़ करोड़ की ठगी, कर्मचारियों ने पत्नी-प्रेमिका के खातों में भेजी रकम; प्लॉट खरीदा और रेस्टोरेंट भी खोला

कानपुर में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के दो कर्मचारियों द्वारा कंपनी के डिजिटल वॉलेट से डेढ़ करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने कंपनी के सिस्टम की तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर करीब छह महीने तक लगातार रकम ट्रांसफर की और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। मामले का खुलासा होने के बाद काकादेव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और रकम के इस्तेमाल की जांच में जुटी…

Read More