अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से भेजे गए 14-सूत्रीय प्रस्ताव पर असहमति और संदेह जाहिर किया है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि तेहरान का प्रस्ताव उनकी अपेक्षाओं और शर्तों पर खरा उतरता नहीं दिख रहा है। फ्लोरिडा में एयर फ़ोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही प्रस्ताव की समीक्षा करेंगे, लेकिन शुरुआती तौर पर उन्हें यह स्वीकार्य नहीं लग रहा। बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
Read MoreTag: Donald Trump Statement
ट्रंप का बड़ा दावा—ईरान संकट में, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की कर रहा मांग; बयान से अंतरराष्ट्रीय हलचल
वॉशिंगटन से एक बार फिर वैश्विक राजनीति में बड़ा विवाद सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान इस समय गंभीर संकट की स्थिति में है और वह चाहता है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द खोल दे। ट्रंप ने यह दावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया, हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ईरान की ओर से ऐसा कोई संदेश वास्तव में अमेरिका तक पहुंचा है या नहीं। ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय…
Read Moreहोर्मुज पर टकराव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, बोले—‘शी जिनपिंग खुश, उनसे मुलाकात को उत्सुक हूं’
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तेहरान की ओर से होर्मुज को खोलने के संकेत मिलने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने इसे वैश्विक स्तर पर सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping काफी खुश हैं और वह उनसे मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। ट्रंप का बयान: ‘बैठक ऐतिहासिक हो सकती है’ Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना या खुलने…
Read Moreईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब हमला नहीं करेगा इज़राइल: डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान
अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 20वां दिन है। बुधवार को इज़राइल ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया, जिसमें पहली बार ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली साउथ पार्स गैस फील्ड को निशाना बनाया गया। इस हमले से गैस फील्ड में भीषण आग लगी और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार फैल गया। हमले के बाद ईरान ने कतर के LNG ठिकानों पर retaliatory हमला किया। अमेरिका को नहीं थी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इज़राइल…
Read Moreखामेनेई की मौत पर वैश्विक प्रतिक्रिया: अमेरिका ने दी पुष्टि, रूस-चीन ने हमले की निंदा की; ब्रिटेन-फ्रांस ने बातचीत की अपील की
नई दिल्ली। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ईरान में जहां एक ओर शोक का माहौल बताया जा रहा है, वहीं कुछ स्थानों पर जश्न की खबरें भी आईं। इस घटनाक्रम पर दुनिया के कई प्रमुख देशों ने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने पहले दी मौत की जानकारी ईरानी प्रशासन या स्थानीय मीडिया से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति…
Read Moreईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या पर कांग्रेस का तीखा हमला, बोली- ‘अंतरराष्ट्रीय नियमों की आत्मा पर सीधा प्रहार’
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित ‘लक्षित हत्या’ को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने रविवार को अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन बताया है। पार्टी ने ईरान की जनता और दुनिया भर के शिया समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 का हवाला देते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति का मूल आधार संवाद के जरिए विवादों…
Read More