इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में अफगानिस्तान से लगती सीमा पर दोनों देशों के बीच लड़ाई छिड़ने की खबर आ रही है। पाकिस्तान का दावा है कि अफगानिस्तान ने बिना किसी उकसावे गोलीबारी की, जिसका माकूल जवाब दिया गया। इससे अफगान तालिबान को भारी क्षति हुई है। कई तालिबानी टैंक और चौकियां नष्ट कर दी गई हैं। डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सरकारी मीडिया की खबर में दावा किया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में पाकिस्तानी सेना और अफगान तालिबान…
Read MoreTag: around the india
आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2025 : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर मेष राशि से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
15 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ…
Read Moreउत्तर प्रदेश सरकार के कार्मिकों को दीपावली में बोनस देने का मुख्यमंत्री योगी का बड़ा उपहार
14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, ₹1,022 करोड़ का व्ययभार वहन करेगी राज्य सरका लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त…
Read Moreयोगी सरकार की पुलिस ने अब तक 256 दुर्दांत अपराधियों को किया ढेर, मेरठ जोन अव्वल
पिछले बीस दिनों में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एक दर्जन से अधिक एनकाउंटर की कार्रवाई हुई सबसे अधिक मेरठ में 85 अपराधी किए गए ढेर, अपराधियों को ढेर करने में मेरठ जोन पहले स्थान पर लखनऊ। योगी सरकार की यूपी पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक बार फिर अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले बीस दिनों में एक दर्जन से अधिक एनकाउंटर की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कई अपराधियों को यमलोक का रास्ता दिखाया जबकि कई को हॉफ एनकाउंटर में…
Read Moreयूपी में ‘काऊ टूरिज्म’ की संभावनाएं तलशेगी योगी सरकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई पहचान
दीपावली पर गोबर से बने दीपों और मूर्तियों के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा हर जिले में बनेगी एक आदर्श गोशाला, उन्हें बनाया जाएगा पर्यटन स्थल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। प्रदेश की सभी गोशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रत्येक जनपद में एक आदर्श गोशाला स्थापित की जाएगी, जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत…
Read Moreदीपोत्सव 2025 : रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कलाकार पेश करेंगे श्रीराम की लीला
अयोध्या में पांच देशों के कलाकारों द्वारा अंतरराष्ट्रीय रामलीला का भव्य मंचन नेपाल और श्रीलंका की पहली बार होगी लक्ष्मण और रावणेश्वरा की प्रस्तुति अयोध्या। इस वर्ष नौवें संस्करण के दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच बनकर उभर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अयोध्या में एक अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला का मंचन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की भागीदारी अयोध्या को न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन का…
Read Moreआज का राशिफल 14 अक्टूबर 2025 : कार्तिक माह कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल पर मेष राशि से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
14 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज योजना क्रियान्वयन के लिए समय अच्छा व सकारात्मक परिणाम देने वाला बन…
Read Moreदीपोत्सव पर योगी सरकार की उपलब्धियों पर साकेत से निकाली जाएंगी 22 झांकियां
दीपोत्सव 2025 दीपोत्सव पर दिखेगा विकास और संस्कृति का अनूठा संगम अयोध्या में दिखेगी योगी सरकार के विकास की झांकियां हरियाणा का फाग और केरल का कथककली लोक नृत्य होंगे आकर्षण का केंद्र अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में इस बार नौवां दीपोत्सव न केवल दीपों की जगमगाहट से, बल्कि प्रदेश के विकास और भारतीय संस्कृति की जीवंत झांकियों से भी सजेगा। योगी सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए सूचना विभाग द्वारा 15 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जबकि पर्यटन संस्कृति विभाग रामायण के सातों कांडों पर आधारित…
Read Moreतालिबान का दावा : 58 पाक सैनिक मारे, 20 चौकियां तबाह, तालिबान 200 लड़ाके ढेर; 19 पोस्ट पर कब्जा : पाकिस्तान
काबुल / इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। 11 से 12 अक्टूबर की रात दोनों देशों की सीमा पर भारी गोलीबारी और ड्रोन हमलों में कई सैनिक मारे गए। यह तब हुआ जब तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली में कहा‘अगर शांति प्रयास असफल हुए तो अफगानिस्तान के पास और भी रास्ते हैं।’ तनाव की शुरुआत 10 अक्टूबर को काबुल और पक्तिका में हुई एयरस्ट्राइक से हुई, जिसका आरोप अफगानिस्तान ने पाक पर…
Read Moreजनता दर्शन : जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री
प्रदेश के कई जनपदों से आये आमजन की समस्या से सोमवार सुबह रूबरू हुए मुख्यमंत्री पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद समेत अन्य प्रकरण लेकर पहुंचे पीड़ित बुलंदशहर से आये सीआरपीएफ जवान ने बताई पीड़ा, सीएम योगी ने समाधान का दिया निर्देश लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर सोमवार की भांति इस बार भी ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश के कई जनपदों से आये पीड़ितों की समस्या मुख्यमंत्री ने स्वयं सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में समाधान कराएं और पीड़ित से फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Read More