न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में नरसंहार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सदी का सबसे बड़ा झूठ बताया। गुरुवार को महासभा को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। उनके भाषण के दौरान कई इस्लामी देशों के प्रतिनिधि विरोध जताते हुए सदन से बाहर निकल गए, जिस पर नेतन्याहू ने उन्हें नैतिक रूप से कायर बताया। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान पर हमला करने का फैसला उनके अब…
Read MoreTag: गाजा युद्ध
ट्रंप-नेतन्याहू की हाई-प्रोफाइल मुलाकात में क्या हुआ? गाजा, ईरान, लेबनान से अब्राहम समझौतों तक हुई अहम चर्चा, मीटिंग से पहले क्यों नाराज हुए अमेरिकी राष्ट्रपति
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच व्हाइट हाउस में मंगलवार को अहम बैठक हुई। ईरान के खिलाफ संयुक्त युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में ईरान, गाजा, लेबनान और अब्राहम समझौतों सहित कई रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक ऐसे समय हुई जब दोनों नेता अपने-अपने देशों में राजनीतिक दबाव का सामना कर रहे हैं। वहीं, बैठक के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर नेतन्याहू के विरोध में प्रदर्शन…
Read Moreनेतन्याहू की गिरफ्तारी पर अमेरिका में सियासी घमासान, ममदानी के बयान पर ट्रंप का पलटवार; इजरायल ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
वॉशिंगटन/न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की संभावित अमेरिका यात्रा को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के गिरफ्तारी संबंधी बयान पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिकी धरती पर किसी भी हाल में नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। वहीं, इजरायल ने भी अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के वारंट को अवैध बताते हुए ममदानी के रुख की आलोचना की है। ममदानी बोले- कानून जितनी इजाजत देगा, उतनी होगी कार्रवाई जोहरान ममदानी ने कहा कि यदि बेंजामिन नेतन्याहू…
Read More100 साल पुराने जख्म पर इजराइल का बड़ा दांव! आर्मेनियाई नरसंहार को मान्यता देने की तैयारी, तुर्किये से बढ़ सकता है टकराव
यरुशलम: इजराइल ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे पश्चिम एशिया की राजनीति में नया विवाद खड़ा होने की आशंका बढ़ गई है। इजराइली कैबिनेट ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आर्मेनियाई समुदाय के खिलाफ हुई हत्याओं को आधिकारिक तौर पर नरसंहार मानने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि इस फैसले को अंतिम रूप मिलने के लिए संसद की स्वीकृति अभी बाकी है। माना जा रहा है कि यदि यह प्रस्ताव कानून का रूप लेता है तो इजराइल और तुर्किये के बीच पहले से मौजूद तनाव और गहरा…
Read More7 अक्टूबर हमले के मास्टरमाइंड का खात्मा! इजरायल ने हमास के नए आर्मी चीफ मुहम्मद ओदेह को मार गिराने का किया दावा
तेल अवीव: मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच इजरायल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराया है। इजरायली सेना के मुताबिक, मुहम्मद ओदेह 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए बड़े आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल था। इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के निर्देश पर अंजाम दिया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की। सेना…
Read More