यूपी सरकार प्रदेश के नौ जिलों में जल्द स्थापित करेगी सखी निवास आवासीय केंद्र

भोजन, वस्त्र, चिकित्सा से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक, एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं लागू कर रही हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत अब प्रदेश के नौ प्रमुख जिलों में 50-50 की क्षमता वाले ‘सखी निवास’ आरंभ किए जाएंगे। यह पहल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जो संकट की घड़ी में सामाजिक, कानूनी या पारिवारिक संरक्षण से वंचित हैं। इन…

Read More

अनधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी, कम प्रदर्शन करने वाले 20 जनपदों को नोटिस

18816 वाहनों का हुआ चालान, अनुकूल रिजल्ट देने वाले जनपदों की सराहना लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर परिवहन विभाग की तरफ से पहली से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चल रहा है। अभियान के 16 वें दिन की परिवहन आयुक्त ने इसकी समीक्षा की। अभियान में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ कार्रवाई कर आमजन को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने वाले जनपदों की समीक्षा की गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले जनपदों व न्यूनतम योगदान देने…

Read More

बीवी का इंस्टाग्राम स्टेटस देखकर पति ने की आत्महत्या

बरेली। जिले में एक और युवक ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का इंस्टाग्राम पर लगा स्टेटस देखकर पति इतना परेशान हो गया की उसने अपनी जान दे दी। मामला मुंशीनगर का बताया जा रहा है। इलाके में युवक को जेल भिजवाने का महिला ने स्टेटस लगाया तो दुखी होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी में विवाद चल रहा था और महिला अपने मायके में है। इज्जतनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज…

Read More

मिशन रोजगार: उ.प्र. परिवहन निगम में 5000 महिला परिचालकों की होगी भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 5000 महिला अभ्यर्थियों की संविदा परिचालक के रूप में भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया महिला सशक्तिकरण और रोजगार वृद्धि के उद्देश्य से की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। योग्यता और विशेष वेटेज परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों के पास इंटरमीडिएट और सीसीसी (CCC) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इसके…

Read More

बरेली में 300 बेड और मानसिक अस्पताल को मिलाकर बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 300 बेड और मानसिक अस्पताल की खाली जमीन को मिलाकर एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। इससे बरेली में एक मार्डन चिकित्सा सुविधा के लिए हॉस्पिटल का निर्माण कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह एक-एक टीबी मरीज को गोद लें। इससे जनजागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पुराने मुकदमे-वाद समस्या का कारण बनते हैं। इनकी वजह से नये अपराध जन्म लेते हैं। इसलिये पुराने मुकदमों का शीघ्र निस्तारण कराया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली…

Read More