कानपुर डबल मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल; दोनों पैरों में लगी गोली

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मामूली बाइक टक्कर से शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया। पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी करण वर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई में…

Read More

कानपुर में इंसानियत शर्मसार: बचपन की सहेली ने 3 लाख में बेची युवती, खाटू श्याम दर्शन के बहाने ले जाकर जबरन कराई शादी

कानपुर के बर्रा क्षेत्र से मानव तस्करी और जबरन शादी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय युवती को उसकी बचपन की सहेली ने ही कथित तौर पर 3 लाख रुपये में बेच दिया। युवती को राजस्थान के सीकर जिले से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने जबरन शादी कराने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सहेली और उसका पति फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवती को खाटू श्याम दर्शन कराने के बहाने राजस्थान…

Read More

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के वॉलेट से डेढ़ करोड़ की ठगी, कर्मचारियों ने पत्नी-प्रेमिका के खातों में भेजी रकम; प्लॉट खरीदा और रेस्टोरेंट भी खोला

कानपुर में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के दो कर्मचारियों द्वारा कंपनी के डिजिटल वॉलेट से डेढ़ करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने कंपनी के सिस्टम की तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर करीब छह महीने तक लगातार रकम ट्रांसफर की और किसी को भनक तक नहीं लगने दी। मामले का खुलासा होने के बाद काकादेव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और रकम के इस्तेमाल की जांच में जुटी…

Read More