लखनऊ। लुलु कनेक्ट ने भव्य रूप से “डिज़ेक्स 2025” का शुभारंभ किया, जो हैवेल्स एवं फैबर द्वारा संचालित तथा इम्पेक्स, बजाज, जेबीएल, लेनोवो और बॉश द्वारा प्रायोजित है। यह आयोजन फ्यूचर टेक इलेक्ट्रॉनिक्स कलेक्शन के साथ आधुनिकता और तकनीक का भव्य प्रदर्शन प्रस्तुत करता है, जिससे ग्राहक अत्याधुनिक उत्पादों और तकनीकी उपकरण का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें।
इस अवसर पर जयकुमार गंगाधरण – क्षेत्रीय निर्देशक (तेलंगाना, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली), लुलु ग्रुप ने कहा लुलु कनेक्ट सदैव प्रयासरत है कि अपने ग्राहकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्रांड्स किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराए। डिज़ेक्स 2025 इसी दिशा में हमारा एक और कदम है, जहां आधुनिकता, गुणवत्ता और किफायत एक साथ ग्राहकों तक पहुंचाई जा रही है।
कार्यक्रम में सुनील शर्मा महाप्रबंधक, लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा डिज़ेक्स 2025 हमारे ग्राहकों को न केवल नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की विविधता उपलब्ध कराता है, बल्कि उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रगतिशील दुनिया से भी परिचित कराता है। लखनऊ में लुलु का उद्देश्य हमेशा से ग्राहकों को शानदार खरीदारी का अनुभव प्रदान करना रहा है और यह आयोजन उसी वादे की पुष्टि करता है।
इस आयोजन में ग्राहक हैवेल्स, फैबर, इम्पेक्स, बजाज, जेबीएल, लेनोवो और बॉश जैसे अग्रणी ब्रांड्स के नवीनतम उत्पादों को देख और अनुभव कर सकते हैं।साथ ही, जीएसटी नियमों में हाल ही में किए गए संशोधनों के बाद अब ग्राहक लुलु कनेक्ट में उपलब्ध विशेष उत्पादों पर विशेष मूल्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह बदलाव उपभोक्ताओं के लिए खरीदारी को और भी अधिक फायदेमंद और आसान बना रहा है।
लुलु कनेक्ट प्रस्तुत – डिज़ेक्स 2025 निस्संदेह तकनीक और आधुनिकता के क्षेत्र में एक नया अध्याय सिद्ध होगा।
