एशिया कप 2025 : सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, निसंका का शतक व्यर्थ

India vs sri lanka live score, india vs sri lanka live score today, ind vs sl live score, ind vs sl live cricket score, t20 asia cup super 4 today match live, india vs sri lanka live cricket score updates, ind vs sl super 4 t20 asia cup 2025, ind vs sl t20 asia cup super 4, ind vs sl t20 asia cup live score, t20 asia cup 2025, cricket news, cricket news in hindi, Cricket News in Hindi, Latest Cricket News Updates

एशिया कप में भारत के अजेय क्रम जारी

दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का अंतिम मैच भले ही अंकतालिका पर कोई असर डालने वाला नहीं था, लेकिन रोमांच और उतार-चढ़ाव ने इसे टूर्नामेंट का सबसे यादगार मुकाबला बना दिया। दुबई में शुक्रवार देर रात तक चले इस हाई-स्कोरिंग मैच में भारत और श्रीलंका दोनों ने 20-20 ओवरों में 202 रन बनाए। नतीजा सुपर ओवर पर गया, जहाँ श्रीलंका केवल 2 रन ही बना सका और भारत ने आसानी से जीत दर्ज कर ली।

भारत की पारी – अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही 71 रन जड़ दिए। शुभमन गिल जल्दी आउट हुए, लेकिन अभिषेक शर्मा (61, 22 गेंदों में अर्धशतक) ने एक बार फिर विस्फोटक अंदाज दिखाया। बीच के ओवरों में सूर्यकुमार यादव असफल रहे, पर संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने साझेदारी निभाकर रन गति को बनाए रखा। आख़िरी ओवरों में अक्षर पटेल के छक्के और तिलक वर्मा (नाबाद 49) की समझदारी भरी पारी ने भारत को 202/5 तक पहुँचा दिया।

यह भी पढ़ें : आज का राशिफल 27 सितंबर 2025 :बृषभ, कन्या और तुला राशि वालों का दिन शुभ है, जानें क्या कहती है आपकी राशि

श्रीलंका की पारी – निसंका का शतक और जुझारू साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने भी जोरदार शुरुआत की। पावरप्ले में 72 रन जुड़ गए। पथुम निसंका (107, 58 गेंद) और कुसल परेरा (58) ने 127 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत पर दबाव बना दिया। हालांकि, मध्य ओवरों में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने विकेट निकालकर वापसी कराई। अंतिम ओवर में श्रीलंका को 12 रन चाहिए थे। निसंका पहली गेंद पर आउट हो गए, लेकिन दासुन शनाका ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया और मैच बराबरी पर खत्म हुआ।

सुपर ओवर – श्रीलंका का बिखराव, भारत की आसान जीत

सुपर ओवर में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। कुसल परेरा पहली गेंद पर आउट हो गए और दासुन शनाका भी तुरंत चलते बने। श्रीलंका केवल 2 रन बना सका। जवाब में भारत ने पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव के तीन रन से लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में दीपोत्सव : 26 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Related posts