नई दिल्ली। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद नागरिकता को लेकर 150 साल पुराना कानून बदलने का फैसला किया है। इसके तहत अमेरिका में रह रहे अवैध नागरिकों को अब अमेरिका वापस अपने अपने देशों में भेजेगा। बड़ी संख्या में रह रहे भारतीय भी अमेरिका से वापस भारत आएंगे। सबसे ज्यादा अवैध नागरिक मैक्सिको के हैं जिन्हें अमेरिका वापस भेजेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेते ही नागरिकता को लेकर संशोधन किया और साथ ही अमेरिका में रहने वाले दुनियाभर से आए अवैध प्रवासियों को बाहर करने के आदेश दे दिए हैं। भारत में करीब 18 हजार प्रवासी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं, जिन्हें वापस लाया जाएगा। भारत सरकार ने इस संबंध में ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें:यूपी में पांच हजार महिलाओं की संविदा पर कंडक्टर के पद पर होगी भर्ती
हालांकि कितने भारतीय अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं इसकी सटीक जानकारी ज्ञात नहीं है, फिर भी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो 18 हजार ऐसे भारतीयों की पहचान की गई है जो वहां अवैध रूप से निवास कर रहे हैं।
ICE ने पिछले महीने 15 लाख ऐसे लोगों की लिस्ट बनाई थी, जो यूएस में अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। इस लिस्ट में 18 हजार भारतीय भी शामिल हैं। ICE अवैध प्रवासियों से डील करने वाली अमेरिका की सरकारी संस्था है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के साथ मिलकर भारत इस पर काम करने के लिए तैयार है। क्योंकि भारत नहीं चाहता कि H-1B वीजा और स्टूडेंट वीजा पर नागरिकता के मुद्दे का कोई नकारात्मक प्रभाव पड़े।