बिहार में एनडीए सरकार सरकार बनी तो एक करोड़ रोजगार : मोदी

Modi Bihar rally 2025,NDA government job promise Bihar,Bihar employment plan Modi,PM Modi one crore jobs promise,Bihar development and industry,Narendra Modi Navada speech,Bihar tourism and industry hub,Bihar NDA election campaign,Modi employment guarantee Bihar,Bihar youth job opportunities

नवादा में मोदी ने युवाओं को रोजगार और विकास का भरोसा दिया

बिहार में उद्योग और पर्यटन केंद्र बनाकर युवाओं को मिलेगा रोजगार

नवादा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अगर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनती है तो एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेंगे उद्योग धंधों का जाल बिछाया जाएगा वे रविवार को नवादा के कुंती नगर के मैदान में आयोजित एक माहती जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर उपस्थित सभी एनडीए प्रत्याशियों को जीताने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल फिर से बिहार को जंगल राज की स्थिति में धकेलना चाहते हैं । जिससे बिहारवासी सतर्क होकर एनडीए को वोट दें।

उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की जन्मस्थली नवादा बताते हुए कहा कि आज बिहार उनके विकास को नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि कृषि एनडीए सरकार बनी तो बिहार में उद्योगों का जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा ३७० हटाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया है । ऑपरेशन सिंदूर कर उन्होंने विरोधियों को घर में घुसकर मारा है । जिसका वादा हमने पहले भी किया था। मोदी पाल-पाल वादा निभाना जानता है। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के संकल्पों को पूरा करने के लिए एक जुट होकर एनडीए को वोट दें।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की धरती से प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा आह्वान : माओवादी आतंक से जल्द मुक्त होगा भारत

ताकिजंगल राज की स्थापना बिहार में नहीं हो सके। उन्होंने कहां की जंगल राज के समय बिहार में नरसंहारों का दौर चल रहा था। आम आदमी घर से निकलने में भी डरते थे । लेकिन एनडीए सरकार ने सुशासन की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम तथा सीताराम केसरी को अपमानित किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुरखों को सदा सम्मानित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीआवास योजना के तहत 60 लाख परिवारों को पक्का मकान दिया गया है। सेनाओं को वन रैंक वन पेंशन के तहत पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योगों तथा कुटीर उद्योगों का भी जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल और टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। ताकि युवाओं को रोजगार मिल पाए। उन्होंने कहा कि गांव की विकास के लिए सशक्त योजनाएं बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को 10-10 हजार रुपये रोजगार के लिए दिए गए हैं। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी विकास का गारंटी देता है | अगर मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकारी 11 वर्षों के भीतरछोटे किसानों के लिए भी केंद्रीय कृषि नीतियां बनाई ।

यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार के लिए बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी ने तालाब में उतरकर मछली पकड़ना सीखा

Related posts