घर बैठे नया पैन कार्ड कैसे बनाएं? जानिए NSDL और UTIITSL के जरिए आसान ऑनलाइन प्रक्रिया, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

पैन कार्ड आज के समय में एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग से लेकर टैक्स फाइलिंग और बड़े वित्तीय लेन-देन तक हर जगह इसकी आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर आपके पास अभी तक पैन कार्ड नहीं है, तो आप इसे बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए घर बैठे ऑनलाइन बना सकते हैं।

ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

पैन कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया काफी सरल है और इसे आप NSDL या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।

सबसे पहले NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं।
अगर आप पहली बार वेबसाइट पर जा रहे हैं, तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद “Request for New PAN Card” विकल्प पर क्लिक करें और “Indian Citizen” का चयन करें।
इसके बाद श्रेणी में “Individual” विकल्प चुनें।
अब अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर सहित जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
अब निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक ट्रैकिंग नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य में स्टेटस चेक करने के लिए सुरक्षित रखना होगा।

पैन कार्ड में गलती हो तो ऐसे करें सुधार

अगर पैन कार्ड बनाते समय किसी प्रकार की गलती हो जाती है, तो उसे भी ऑनलाइन ठीक कराया जा सकता है।

इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अपना पैन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद “PAN Correction” विकल्प पर क्लिक करें।
अब जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे चुनें और सही विवरण भरें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक ट्रैकिंग नंबर मिलेगा, जिसे संभालकर रखें।

इस आसान ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आप घर बैठे नया पैन कार्ड बना सकते हैं या उसमें सुधार कर सकते हैं।

Related posts