लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एसआईआर को लेकर दिए गए बयान पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने तंज कसा उन्होंने कहा, निष्पक्ष सूची बनने पर अखिलेश जी आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है। जातिवाद का जहर अब कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा, एसआईआर कोई पहली बार नहीं हो रहा है। 2002 में भी हुआ था।
सपा प्रमुख पर हमलावर हुए बृजेश पाठक बोले, अखिलेश यादव बौखला गए हैं। वह मोदी-योगी का विरोध करते-करते भारत माता का विरोध करने पर उतर आए हैं। जातिवाद का जहर अब कभी सफल नहीं होगा। बिहार में जातीय गोलबंदी करने में अखिलेश यादव सफल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने आगे कहा, बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है।
यह भी पढ़ें : विधान सभा चुनाव के 427 दिन पहले ही पहले ही गड़बड़ी में जुटी सरकार : अखिलेश यादव
विपक्ष पर निशाना साधते हुए बृजेश पाठक ने कहा, अखिलेश डरे क्यों हैं। 2002 में भी एसआईआर हुआ था। उस समय भी ऐसे लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया गया था जो अवैध हैं। जिनका भारत में वोटर लिस्ट नाम नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अवैध लोगों को लिस्ट से बाहर करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, अगर निष्पक्ष और पारदर्शी लिस्ट अँगर बन रही है तो अखिलेश यादव परेशान क्यों हैं। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में एसआईआर लागू होने की वजह से अखिलेश की पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा, अखिलेश डरे हुए हैं वो घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। डिप्टी सीएम बोले-अखिलेश ने बिहार में लाख कोशिश की। सीमांचल में अपराधियों के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने जातिवाद का जहर अब देश में राज्य में कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग जागरूक हैं और अखिलेश की पार्टी की कार्यशैली को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने कहा, यूपी की वोटर लिस्ट से घुसपैठिए बाहर होंगे। साथ ही भाजपा सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर निकालेगी।
यह भी पढ़ें : फरीदाबाद से विस्फोटक बरामदगी : संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में डॉक्टर शाहीन शाहिद गिरफ्तार
