जनवरी की कड़ाके की ठंड के बाद फरवरी का महीना घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस समय मौसम सुहावना होता है और लंबी यात्रा या हिल स्टेशन की ट्रिप प्लान करना आसान होता है। अगर आप फरवरी में परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन बता रहे हैं, जहां आप खूबसूरत नजारों और यादगार अनुभवों का आनंद ले सकते हैं।
कच्छ – रंग-बिरंगा रण फेस्टिवल और संस्कृति का आनंद
गुजरात का कच्छ फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। इस समय कच्छ रण फेस्टिवल का आयोजन होता है, जो पूरे 2 महीने तक चलता है। यहां आप लोक कलाकारों के शानदार आर्ट और संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा कच्छ में एक वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी भी है, जहां आप वन्यजीवन की झलक देख सकते हैं।
लाचेन – बर्फबारी और हिल स्टेशन की ठंडी हवा
अगर आपको बर्फबारी का आनंद लेना है तो सिक्किम का छोटा शहर लाचेन बेहतरीन विकल्प है। लाचेन के पास ही लाचुंग है, जो फरवरी में भी बर्फ से ढका रहता है। यहां आप लाचुंग मोनेस्ट्री घूम सकते हैं, लेप्चा जनजातियों के साथ समय बिता सकते हैं और युमे सैमडोंग ट्रेक का रोमांच ले सकते हैं। गुवाहटी एयरपोर्ट लाचेन का सबसे नजदीकी हवाई संपर्क है।
आगरा – दिल्ली एनसीआर के पास आसान ट्रिप
अगर आप ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते तो दिल्ली एनसीआर के लोग 1-2 दिन की ट्रिप पर आगरा जा सकते हैं। फरवरी में ताज महल का मौसम सबसे खूबसूरत होता है। इसके अलावा आप फतेहपुर सीकरी और आगरा का लाल किला भी देख सकते हैं। यह छोटा और आरामदायक ट्रिप फरवरी में परफेक्ट होता है।
खजुराहो – कला और इतिहास का खजाना
मध्य प्रदेश के खजुराहो का नाम कला प्रेमियों के लिए सबसे खास है। फरवरी में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है। खजुराहो के मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, पन्ना नेशनल रिजर्व, रानेह वाटरफॉल और अजिगढ़ का किला देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। गर्मियों में खुजराहो गर्म हो जाता है इसलिए फरवरी में यात्रा करना सबसे सही रहता है।
मनाली – बर्फीली पहाड़ियां और रोमांच
अगर आपको बर्फीले पहाड़ पसंद हैं तो मनाली का विकल्प आपके लिए बेस्ट है। फरवरी में कई बार ताजा बर्फबारी देखने को मिलती है और कुल्लू मनाली के पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ढके होते हैं। यह दृश्य और ठंडा मौसम आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।
