होली के त्योहार से पहले मिलावट पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त मोड में नजर आ रहा है। गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 बोरी संदिग्ध खोवा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यह खेप बोलेरो गाड़ी में भरकर लाई जा रही थी। अलर्ट मोड में खाद्य विभाग होली को देखते हुए विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन टीमें सक्रिय…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव संपन्न, विधायक दिनेश रावत ने की प्रतिभाओं की सराहना
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद के विकास क्षेत्र त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत लखौरा स्थित एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और अतिथियों के संबोधन ने पूरे परिसर को उत्साह से भर दिया। विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विधायक दिनेश रावत ने किया शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का…
Read Moreहोली 2026 पर यूपी में 3 दिन की छुट्टी! 3 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने होली 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश निगोशियेबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत घोषित किया गया है। इस निर्णय के बाद अब होली के अवसर पर लगातार तीन दिनों तक छुट्टी रहेगी। पहले से घोषित थे 2 और 4 मार्च को अवकाश सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति संख्या 671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर 2025 के अनुसार वर्ष 2026 के राजपत्रित अवकाशों की सूची में 2 मार्च…
Read MoreUP News: होली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 28 फरवरी को ही मिलेगी सैलरी और पेंशन
होली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा राहत पैकेज दिया है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर फरवरी माह का वेतन और पेंशन 28 फरवरी को ही जारी करने का निर्णय लिया है, ताकि त्योहार से पहले किसी को आर्थिक दिक्कत का सामना न करना पड़े। 28 फरवरी को जारी होगा वेतन और पेंशन शासनादेश के अनुसार, सभी सरकारी कर्मचारियों को फरवरी का वेतन 28 फरवरी को जारी किया जाएगा। इसी दिन पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनधारकों के खाते में भी भुगतान…
Read Moreलखनऊ हत्याकांड: पिता के छह टुकड़े करने वाले बेटे का कबूलनामा, ‘राइफल से गोली मारी, फिर ड्रम में शव छुपाने की बनाई थी योजना’
राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित बंगला बाजार में शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो दिन की गहन पूछताछ के बाद तीसरे दिन आरोपी बेटे अक्षत को जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान अक्षत ने सिलसिलेवार तरीके से पूरी वारदात बयां की—कैसे विवाद बढ़ा, क्यों उसने हत्या की, शव के टुकड़े क्यों किए और नीला ड्रम खरीदने के बावजूद उसमें पूरा शव क्यों नहीं ले जा सका। ‘19 फरवरी की रात नशे में थे पापा, राइफल तान दी थी’ जेल भेजे जाने से पहले…
Read MoreLucknow Metro Expansion: वसंत कुंज से IIM रोड तक नए रूट का सर्वे शुरू, उत्तर लखनऊ को मिलेगी मेट्रो कनेक्टिविटी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को लेकर बड़ी पहल की गई है। शहर के तेजी से विकसित हो रहे उत्तरी इलाके और प्रमुख शिक्षण संस्थानों को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने वसंत कुंज से आईआईएम रोड तक प्रस्तावित नए मेट्रो कॉरिडोर के सर्वे का काम आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। यह कदम राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। सर्वे से तय होगी लंबाई और लागत की तस्वीर यूपीएमआरसी…
Read Moreपूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे के बाद एक्शन मोड में सरकार, अन्य राज्यों से आने वाली बसों की सख्त जांच के आदेश
यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे के बाद परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अब अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली सभी बसों की विशेष जांच होगी। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जांच में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस क्षेत्र में यात्री वाहन से दुर्घटना होगी, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई तय मानी जाएगी। आयुक्त ने हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया…
Read MoreUP Weather Update: होली पर नहीं होगी बारिश, 32°C के पार जाएगा पारा; जल्दी दस्तक दे गई गर्मी
उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। होली पर रंगों के साथ मौसम भी खिलने वाला है, क्योंकि बारिश की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक त्योहार के दिन आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा, जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। होली पर साफ रहेगा आसमान, बारिश की संभावना नहीं मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बुधवार को जारी अनुमान में कहा गया है कि…
Read Moreसिंगापुर-जापान में यूपी की शिल्पकला का डंका, CM योगी बने ODOP के ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर और जापान दौरा सिर्फ निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक समझौतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। इस दौरे में मुख्यमंत्री ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) योजना के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर के रूप में उभरे। उन्होंने यूपी की मिट्टी से जुड़ी पारंपरिक शिल्पकला को विदेशी धरती पर विशिष्ट मेहमानों और आम नागरिकों तक पहुंचाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। 500 से अधिक कलाकृतियां विदेशी मेहमानों को भेंट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रमुख…
Read MoreJapan Investment Roadshow: टोक्यो में CM योगी का मेगा आउटरीच, यूपी में लॉजिस्टिक्स से मेडिकल डिवाइस तक निवेश का न्योता
टोक्यो/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ग्लोबल निवेश हब बनाने की मुहिम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टोक्यो पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। जापान की राजधानी में आयोजित निवेश रोडशो के दौरान सीएम योगी ने इंडस्ट्री लीडर्स के साथ सिलसिलेवार बैठकों में यूपी में लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश के व्यापक अवसरों को सामने रखा। मुख्यमंत्री का स्वागत यामानाशी प्रीफेक्चर के वाइस गवर्नर जुनिची इशिडेरा और प्रवासी भारतीयों ने किया। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरे का उद्देश्य रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को गहरा करना और यूपी को…
Read More