लखनऊ । इस वर्ष दीपावली का पर्व पांच नहीं बल्कि छह दिन तक चलेगा। दीपोत्सव की शुरुआत आज धनतेरस से होगी। इस बार पितृ कार्य की अमावस्या 21 अक्टूबर को पड़ने से पर्वों का क्रम एक दिन आगे बढ़ गया है। इसके चलते दीपावली का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य कृष्णानंद शास्त्री अयोध्या के अनुसार, इस वर्ष दीप महोत्सव में18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी, 20 अक्टूबर को दीपावली, 21 अक्टूबर को पितृ कार्य की…
Read MoreCategory: राज्य
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार रात को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा नई दिल्ली में जारी इस सूची में पहले चरण के 24 और दूसरे चरण के 24 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने इन 48 उम्मीदवारों में पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा (अनुसूचित जाति) सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 10 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति सीट शामिल हैं। कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और शेष सीटों…
Read Moreअयोध्या दीपोत्सव 2025 : रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान
राम की पैड़ी पर बनेगा नया ‘सेल्फी प्वाइंट’, जगमग अयोध्या में जीवंत होगी त्रेतायुग की महिमा दीपों और लेज़र लाइट के संग पुष्पक विमान में अनुभव करें रामराज्य की दिव्यता अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस वर्ष का दीपोत्सव 2025 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि रामायण काल के जीवंत पुनर्प्रस्तुतीकरण का प्रतीक बनने जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में इस बार राम की पैड़ी पर बनाया जा रहा भव्य पुष्पक विमान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण और सेल्फी प्वाइंट बनने…
Read Moreअटल आवासीय विद्यालय में‘निराश्रित/अनाथ’ की जगह अब विद्यार्थी कहलाएंगे ‘राज्याश्रित’
अटल आवासीय विद्यालय समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, मिलेगा सम्मानजनक नया दर्जा सीबीएसई के जरिए होगा केंद्रीकृत प्रवेश, चयन प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता प्रत्येक विद्यालय में स्थापित होगी इनोवेशन लैब, विद्यार्थियों में बढ़ेगा वैज्ञानिक दृष्टिकोण सभी छात्रों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल बनेगा अटल विद्यालय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर संवेदनशील निर्णय लेते हुए समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को सम्मानजनक पहचान देने का कार्य किया है। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य…
Read Moreआज का राशिफल 17 अक्टूबर 2025 : कार्तिक माह कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर मेष राशि से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
17 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ…
Read Moreमोदी-योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर दिव्य स्वरूप में उभर रही अयोध्या : माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन अयोध्या। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के दर्शन कर देश-प्रदेश की शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर संकटमोचक बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। अयोध्या आगमन पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साहा ने अयोध्या के तीर्थक्षेत्र के बदलते स्वरूप और तीव्र विकास कार्यों की…
Read Moreराजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे,चेहरा नहीं दिखलाएंगे
बिहार विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहरसा में नामांकन रैली को किया संबोधित सहरसा से भाजपा उम्मीदवार आलोक रंजन झा, प्रदेश सरकार के मंत्री व सोनबरसा से एनडीए प्रत्याशी रत्नेश सादा, महिषी से गुंजेश्वर शाह तथा सिमरी बख्तियारपुर से संजय सिंह को जिताने की अपील की सहरसा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने दूसरी जनसभा सहरसा में की। यहां नामांकन रैली में सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आलोक रंजन झा, प्रदेश सरकार के मंत्री व सोनबरसा से एनडीए…
Read More2017 के बाद बदला हाल: कभी हजारों में कमाने वाले अब दीपोत्सव में कमा रहे लाखों
अयोध्या। दीपोत्सव शुरू होने के बाद से अयोध्या के कुम्हार परिवारों के घरों में खुशहाली का उजाला फैल गया है। जो युवा कभी काम की तलाश में बाहर जाते थे, वे अब अपनी ही धरती पर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। योगी सरकार के प्रयासों से शुरू हुए दीपोत्सव ने न केवल अयोध्या की अर्थव्यवस्था को बल दिया है बल्कि पारंपरिक मिट्टी कला को भी नई पहचान दी है। नौवां दीपोत्सव: नया कीर्तिमान रचने को तैयार अयोध्या इस बार 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाजपा की राह पर राजग सहयोगी, 183 उम्मीदवारों में एक भी मुस्लिम नहीं
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अब तक अपने 183 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन सभी उम्मीदवारों में एक भी मुस्लिम चेहरा शामिल नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजग के सहयोगी दल अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “हिंदू वोट बैंक” वाली रणनीति को ही अपनाने लगे हैं। भाजपा-जदयू समेत सभी सहयोगी दलों ने अल्पसंख्यकों को किया दरकिनार राजग के घटक दलों में भाजपा ने अपने 101 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी…
Read Moreअवधी और भोजपुरी भजनों की धुनों पर झूमेगी अयोध्या नगरी
अयोध्या, 15 अक्टूबर : अयोध्या में दीपोत्सव 2025 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार दीपोत्सव में 2000 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के करीब 500 कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे। स्थानीय स्तर पर अयोध्या के लगभग 300 स्थानीय कलाकार भी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। वृहद और मध्यम मंचों के साथ 07 छोटे मंचों पर होगा सांस्कृतिक प्रदर्शन अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार और विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि…
Read More