नयी दिल्ली। भारत सरकार ने घोषणा की है कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी 8.2 फ़ीसदी बढ़ी है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 5.6 फ़ीसदी की तुलना में काफी अधिक है। सरकार का कहना है कि यह वृद्धि भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से विकसित होती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करती है। सरकार ने अपने बयान में देश का अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर बताया है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) की ताज़ा समीक्षा में भारत…
Read MoreCategory: राज्य
बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, बस में लगी आग से तीन नेपाली यात्रियों की जलकर मौत, 20 घायल
बलरामपुर। गोंडा राजमार्ग पर फुलवरिया बाईपास के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोनौली बॉर्डर से दिल्ली जा रही नेपाली यात्रियों से भरी प्राइवेट बस (यूपी 22 एटी 0245) की कंटेनर (यूपी 21 डीटी 5237) से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर से भिड़ गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि तीन नेपाली यात्री जिंदा जल गए, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर कई यात्रियों को…
Read Moreहंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, भाजपा बोली– यह बिहार हार का विलाप
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा में एसआईआर (SIR) मुद्दे पर विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की, जिसके चलते कार्यवाही बाधित रही। कांग्रेस तथा इंडिया ब्लॉक के कई सांसदों ने एसआईआर पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया।पहले दिन भी शीतकालीन सत्र की कार्यवाही इसी मुद्दे के कारण बाधित हुई थी। आज जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, विपक्षी सदस्य वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने…
Read Moreपानी में डूबे कंटेनर से निकलते दिखे हजारों आईफोन के डिब्बे, सच जानकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। आप किसी नदी में आराम से नाव चला रहे हों और अचानक पानी के बीचों-बीच आपको एक डूबता हुआ कंटेनर दिख जाए। और जब आप थोड़ा नजदीक जाएं तो पता चले कि उसके अंदर से दर्जनों नहीं, बल्कि सैकड़ों आई फोन के डिब्बे तैरते हुए बाहर निकल रहे हैं। पहली नजर में तो यह किसी फिल्म का सीन या किसी खुशकिस्मत इंसान का सपना ही लगेगा। लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को हैरान-परेशान कर दिया…
Read Moreशीतकालीन सत्र में वायु प्रदूषण व एसआईआर पर चर्चा करें: मायावती
सत्तापक्ष व विपक्ष को सदन में हंगामा न करने की नसीहत दी लखनऊ। संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों को हंगामा न करने की नसीहत दी है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया कि संसद के दोनों सदनों में दिल्ली में वायु प्रदूषण व राज्यों में चल रहे एसआईआर पर सार्थक चर्चा की जाए । मायावती ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरी पार्टी चाहती है कि संसद के दोनों सदन सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण ढंग से चलें। जिससे…
Read Moreसभी नए स्मार्टफोन में अनिवार्य होगा संचार साथी ऐप, सरकार ने कंपनियों को प्री-इंस्टाल करने का जारी किया निर्देश
90 दिनों के भीतर करना होगा इंस्टाल, सुरक्षा कारणोसे लिया गया फैसला नई दिल्ली। केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने मोबाइल फोन कंपनियों को बड़ा निर्देश जारी किया है । निर्देश में कहा गया है कि अब देश में बनने या आयात होकर आने वाले हर नए स्मार्टफोन में संचार साथी ऐप को प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा । कंपनियों को इसके लिए 90 दिन का समय दिया गया है। निर्देश के मुताबिक, 90 दिनों के बाद भारत में बनने या आयात किए जाने वाले सभी मोबाइल फोन में संचार साथी ऐप पहले…
Read Moreशीतकालीन सत्र : एसआईआर पर संसद में विपक्ष का हंगामा, पहले दिन बाधित रही दोनों सदनों की कार्यवाही
लोकसभा और राज्यसभा में एसआईआर पर चर्चा को अड़ा विपक्ष संसदीय कार्यमंत्री रिजिजू बोले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है सरकार आज भी हंगामे के आसार नयी दिल्ली । संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन सोमवार को विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी ।सत्र की शुरुआत में लोकसभा में पूर्व सांसद कर्नल सोना राम…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट : अब डिजिटल अरेस्ट के सभी मामलों की जांच करेगी सीबीआई
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी को दी पूरी आजादी, इंटरपोल से भी ले सकती है मदद राज्य सरकारें जल्द स्थापित करें साइबर क्राइम सेंटर रिजर्व बैंक को पक्षकार बनाते हुए जारी किया नोटिस नई दिल्ली। साइबर अपराध से जुड़े डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट फर्जीवाड़े पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। इससे संबंधित दर्ज मामलों की जांच सीबीआई करेगी। ऐसे मामलों की जांच के लिए सीबीआई को विशेष अधिकार दिये गए हैं। कोर्ट ने कहा…
Read Moreचुनाव आयोग ने एसआईआर की अंतिम तारीख 11 दिसंबर तक बढ़ाई , मुरादाबाद में कर्मचारी की आत्महत्या से सनसनी
लखनऊ। चुनाव आयोग ने एसआईआर (मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण) अभियान में बीएलओ पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इसकी अंतिम तारीख को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब एसआईआर फॉर्म भरने की नई अंतिम तिथि 11 दिसंबर तय की गई है। समय सीमा बढ़ने के चलते मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर के बजाय 16 दिसंबर को किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची अब 7 फरवरी की जगह 14 फरवरी को जारी होगी। सूत्रों के अनुसार कई जिलों से बीएलओ द्वारा अत्यधिक कार्यभार…
Read More