बारात में डीजे न चलाने पर दूल्हे के जीजा ने डीजे संचालक पर चलाई गोली , मौत

Hardoi murder DJ, wedding shooting Uttar Pradesh, Lucknow businessman arrested, DJ operator killed dispute, UP crime news

लखनऊ के बडे़ बिजनेसमैन समेत दो आरोपी गिरफ्तार, शादी टूटी

हरदोई/अतरौली। हरदोई जिले में एक बारात समारोह के दौरान म्यूजिक न बजाने को लेकर हुए विवाद में डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी दूल्हे का जीजा आकाश गौतम लखनऊ के इशारा ग्रुप का चेयरमैन बताया जा रहा है। वारदात के बाद दहशत का माहौल बन गया और बारात बिना शादी के ही लौट गई। पुलिस ने आकाश और उसके भाई अभिषेक गौतम को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुवार देर रात काकोरी, लखनऊ से हरदोई के नेवादा विजय गांव में बारात पहुंची थी। रात करीब 11 बजे सरकारी आदेश के अनुसार डीजे बंद कर दिया गया। लगभग आधी रात 12 बजे दूल्हे का जीजा आकाश और उसका भाई अभिषेक अपनी जगुआर कार से बारात स्थल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नशे में थे और डीजे फ्लोर पर जाकर म्यूजिक दोबारा चलाने की जिद करने लगे।

पिस्टल निकालो, गोली मारो… वकीलों से निपटा दूंगा
डीजे संचालक पुत्तीलाल (45) ने सरकारी आदेश का हवाला देते हुए म्यूजिक चलाने से मना किया। इससे आकाश और अभिषेक भड़क गए। गाली-गलौज शुरू हुई और आकाश ने अपने भाई को उकसाते हुए कहा— “असला निकालो, गोली मारो… वकीलों से निपटा दूंगा।” इसके बाद आकाश ने खुद पिस्टल निकाली और पुत्तीलाल पर गोली चला दी। गोली पेट में लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। घायल पुत्तीलाल को सीएचसी अतरौली ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बारातियों को घेर लिया। शादी की सभी रस्में रोक दी गईं। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 15 लोग हिरासत में, जगुआर जब्त

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगुआर कार UP32F50090 को कब्जे में लिया और दूल्हे सहित 15 लोगों को हिरासत में लिया। बाद में बारात बिना शादी किए गांव से लौट गई।

यह भी पढ़ें : अनुशासित युवा ही अदम्य साहस से राष्ट्र को नित नई बुलंदियों तक पहुंचाने में हो सकता है सहभागीः मुख्यमंत्री योगी आदि

Related posts