यूपी के स्कूलों में वंदेमातरम का गायन होगा अनिवार्य: योगी

Yogi government police recruitment,UP police age limit relaxation,UP police constable recruitment 2025,3 years age relaxation UP police,Uttar Pradesh police vacancy 32679,Yogi Adityanath youth employment,UP government big decision police jobs,UP constable direct recruitment news

राष्ट्र से ऊपर कुछ भी नहीं आतंकवाद व नक्सलवाद से देश की अखंडता को खतरा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशभर के सभी स्कूलों में वंदे मातरम का गायन नियमित व अनिवार्य रूप करना सुनिश्चित किया जाएगा । वंदे मातरम हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। वंदे मातरम में किसी बदलाव का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके विरोध का कोई मतलब नहीं है क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है ।

सोमवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में एकता यात्रा के शुभारंभ के मौके पर कहा कि वंदे मातरम का जो मंत्र भारत की आजादी का कारण बना हो, उस मंत्र को भी सांप्रदायिक बताकर कांग्रेस ने उसमें संशोधन करने का प्रयास किया। यह गीत धरती माता की उपासना का गीत है । उन्होंने कहा कि आज नक्सलवाद, आतंकवाद से लगातार भारत की एकता और अखंडता को चुनौती मिल रही है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, 9 की मौत, 20 घायल

Related posts