बेटियों ने रचा इतिहास, भारत का विश्व कप पर कब्जा, दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब किया अपने नाम

India wins Women’s World Cup 2025,Women’s Cricket World Cup final 2025,India vs South Africa women final,Indian women cricket team champion,Deepti Sharma five wickets World Cup final,Shafali Verma 87 runs,Smriti Mandhana partnership,India first women’s World Cup victory,Harmanpreet Kaur captain India,Women’s ODI World Cup 2025 highlights

भारत ने पहली बार जीता महिला विश्व कप, भारत महिला क्रिकेट को 25 साल बाद मिला नया चैंपियन

दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम भारत के 298 के मुकाबले सिर्फ 246 रन बना सकी

मुंबई । भारतीय महिला टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहली बार विश्व कप जीता है। वहीं महिला क्रिकेट को 25 साल बाद नया चैंपियन मिला है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम चौथी टीम बन गई है। भारतीय टीम ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम कप्तान लौरा वोल्वाट के शतक के बावजूद 45.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी।

299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। ब्रिट्स 23 के स्कोर पर रन आउट हुईं। बॉश बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। लुस 31 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुई। शेफाली ने उन्हें पवेलियन भेजा । मरिजान काप 5 गेंद में चार रन ही बना सकीं। दीप्ति ने जाफ्ता को आउट किया । उन्होंने 16 रन बनाए । डर्कसन 37 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान लौरा वोल्वाईट 98 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुई । अमनजोत कौर ने उनका शानदार कैच लपका। ट्रयॉन 8 गेंद में नौ रन ही बना सकीं। दीप्ति ने डि क्लार्क को आउट करके भारत को चैंपियन बनाया ।

यह भी पढ़ें : बिहार में एनडीए सरकार सरकार बनी तो एक करोड़ रोजगार : मोदी

दीप्ति शर्मा ने फाइनल में पांच विकेट चटकाए । पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। स्मृति ने 58 गेंद में 45 रन बनाए । शेफाली वर्मा ने शतक लगाने का मौका गंवाया । शेफाली ने 78 गेंद में 87 रन बनाए । शेफाली ने वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाये ।

पिछले मैच में शतक लगाने वाली जेमिमा 37 गेंद में 24 रन ही बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद में 20 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुईं। अमनजोत ने 14 गेंद में 12 रन बनाए। ऋचा घोष ने 34 रन बनाए । दीप्ति शर्मा 58 के स्कोर पर रन आउट हुईं। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने तीन, जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नाडिन डि क्लर्क और चोले ट्रॉयोन ने एक-एक विकेट झटके।

यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार के लिए बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी ने तालाब में उतरकर मछली पकड़ना सीखा

Related posts