मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने छोटे भाई ईशान खट्टर को शादी और परिवार शुरू करने को लेकर खास सलाह दी है। उनका कहना है कि खासकर पुरुषों को शादी करने में ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए। शाहिद ने बताया कि कम उम्र में माता-पिता बनने का एक फायदा यह होता है कि जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं, तब आप उनके साथ ज्यादा सक्रिय रह सकते हैं।
शाहिद कपूर हाल ही में पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने ईशान को सलाह दी कि वे उनकी तरह शादी करने में देरी न करें। इस पर कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि आखिर वे जल्दी शादी करने की सलाह क्यों दे रहे हैं। जवाब में शाहिद ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि शादी के बाद उन्हें काम और निजी जिंदगी के बीच का अंतर समझ आया।
शादी के बाद समझ आता है काम और जिंदगी का अंतर
शाहिद ने कहा कि जब तक कोई पुरुष शादी नहीं करता, तब तक उसके लिए काम ही पूरी जिंदगी बन जाता है। लेकिन शादी के बाद उसे एहसास होता है कि पेशेवर जिम्मेदारियां और निजी जीवन दो अलग-अलग चीजें हैं। परिवार बनने के बाद व्यक्ति अपने काम के साथ-साथ निजी रिश्तों और जिम्मेदारियों को भी अलग नजरिए से देखने लगता है।
बच्चों के साथ खेलना चाहते हैं शाहिद
शाहिद ने जल्दी शादी और माता-पिता बनने की सलाह के पीछे एक और वजह बताई। उन्होंने कहा कि उनका बेटा आठ साल का है और उसे क्रिकेट तथा फुटबॉल खेलना पसंद है। वहीं, उनकी बेटी को चढ़ना और कूदना अच्छा लगता है। शाहिद चाहते हैं कि जब तक उनके बच्चे बड़े हों, तब तक वे उनके साथ इन गतिविधियों में शामिल हो सकें।
अभिनेता के मुताबिक, कम उम्र में माता-पिता बनने पर बच्चों के साथ दौड़ने, खेलने और उनकी पसंद की गतिविधियों में हिस्सा लेने में आसानी होती है। उम्र बढ़ने के साथ कुछ शारीरिक गतिविधियां करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए वे चाहते हैं कि अपने बच्चों के बचपन के दौरान उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें।
2015 में मीरा राजपूत से की थी शादी
शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 को दिल्ली में एक निजी समारोह में मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों की उम्र में करीब 13 साल का अंतर है। शादी के समय शाहिद 34 साल के थे
