पति ने 2022 में छोड़ी सरकारी सेवा, अब दिव्या मित्तल का इस्तीफा; क्या पति-पत्नी के करियर का एक जैसा मोड़ महज संयोग?

IAS Divya Mitta,Divya Mittal resignation 2026,Divya Mittal husband Gagandeep Singh,Gagandeep Singh resignation ,Divya Mittal IAS officer,Divya Mittal latest news,Gagandeep Singh government service,Divya Mittal career,Divya Mittal husband,IAS officer resignation,IAS resignation news,Divya Mittal government service,Divya Mittal next move,Divya Mittal political career,Uttar Pradesh IAS officer

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके परिवार और खासकर उनके पति गगनदीप सिंह ढिल्लों का करियर भी चर्चा में आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या मित्तल से पहले उनके पति भी सरकारी सेवा छोड़ चुके हैं।

दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद IAS से इस्तीफा देने का ऐलान किया। अपने भावुक संदेश में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी 13 वर्षों की “अविस्मरणीय यात्रा” को अपनी इच्छा से विराम दिया है। उन्होंने प्रशासनिक सेवा के दौरान मिले अनुभवों और जनता से बने रिश्तों को याद किया और संकेत दिया कि पद खत्म होने के बावजूद लोगों के लिए काम करने का सपना जारी रहेगा।दिव्या के इस्तीफे के बाद अब सवाल यह है कि आखिर उनके अगले कदम की दिशा क्या होगी?

दिव्या से पहले पति गगनदीप भी छोड़ चुके हैं सरकारी सेवा

दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह ढिल्लों भी सरकारी सेवा में रह चुके हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने मई 2022 में सरकारी सेवा से इस्तीफा दिया था। उस समय वह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से जुड़े पद पर कार्यरत थे।

बाद में उन्होंने सरकारी सेवा से बाहर निकलकर निजी क्षेत्र में कदम रखा। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक वह अब वित्तीय बाजार से जुड़े काम में हैं और algorithmic trading से जुड़े हैं। यानी दिव्या मित्तल के इस्तीफे से पहले ही परिवार में सरकारी सेवा से बाहर निकलने का एक उदाहरण मौजूद था।

एक ने 2022 में छोड़ी सेवा, दूसरी ने 2026 में

दिव्या और गगनदीप की कहानी का यह पहलू खास तौर पर ध्यान खींचता है।दोनों ने विदेश में कॉरपोरेट सेक्टर में काम किया था। बाद में दोनों भारत लौटे और सिविल सर्विस की ओर बढ़े। उपलब्ध प्रोफाइलों के अनुसार गगनदीप ने पहले सिविल सेवा में प्रवेश किया, जबकि दिव्या ने भी अपनी कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुना।अब कुछ साल बाद तस्वीर फिर बदल गई है।

2022 में गगनदीप ने सरकारी सेवा छोड़ी और 2026 में दिव्या मित्तल ने IAS से इस्तीफा दे दिया।क्या यह महज संयोग है या दोनों ने अपने-अपने करियर को लेकर अलग दिशा चुनने का फैसला किया? इसका जवाब फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें : IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा: 13 साल की प्रशासनिक पारी खत्म, लेकिन मिर्जापुर की यादों ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं

Related posts