400 करोड़ के भारी बजट में बनी प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ बनी महाफ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर डूबा पैसा; डायरेक्टर बोले—‘मेहनत का मजाक बनना बहुत दर्द देता है’

एंटरटेनमेंट डेस्क: बड़े बजट और पैन इंडिया स्टार कास्ट के बावजूद फिल्में फ्लॉप हो जाएं तो उसका असर सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नहीं, बल्कि मेकर्स की भावनाओं पर भी साफ नजर आता है। ऐसी ही एक फिल्म इस साल चर्चा में रही, जो करीब 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी थी, लेकिन दर्शकों को प्रभावित करने में पूरी तरह नाकाम रही।

प्रभास और संजय दत्त स्टारर फिल्म नहीं चला सकी जादू

हम बात कर रहे हैं प्रभास स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ की, जिसमें संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद यह दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी।

रिलीज से पहले था जबरदस्त कॉन्फिडेंस, बाद में बदला हाल

फिल्म के डायरेक्टर मारुति दसारी रिलीज से पहले इसे लेकर काफी उत्साहित थे और उन्होंने इसके ब्लॉकबस्टर होने का दावा भी किया था। लेकिन रिलीज के बाद हालात बदल गए। दर्शकों से मिले निगेटिव रिव्यू और कमजोर प्रतिक्रिया ने फिल्म की रफ्तार को रोक दिया और बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

डायरेक्टर मारुति हुए भावुक, सोशल मीडिया पर जताया दर्द

फिल्म की असफलता के बाद डायरेक्टर मारुति ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि जब मेहनत का मजाक बनता है तो यह बहुत ज्यादा दर्द देता है। उन्होंने लिखा कि दर्शक केवल तीन घंटे की फिल्म देखते हैं, लेकिन उसके पीछे सालों की मेहनत और संघर्ष होता है, जिसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।

दर्शकों की समझ पर भी उठाए सवाल

मारुति ने फिल्म के डिफेंस में यह भी कहा कि ‘द राजा साब’ को दर्शकों ने फेस्टिव मूड में देखा, जिसके कारण वे इसकी कहानी की गहराई को पूरी तरह समझ नहीं पाए। हालांकि इस बयान पर भी काफी चर्चा हुई।

400 करोड़ का बजट, 208 करोड़ की कमाई

9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया गया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सिर्फ 208 करोड़ रुपये ही कमा सकी और बड़ी फ्लॉप फिल्मों की सूची में शामिल हो गई।

Related posts