जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में बनाया इतिहास, शतक के बावजूद इंग्लैंड रही हार का शिकार

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 48 गेंदों में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 105 रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड अपनी टीम को जीत नहीं दिला सका। बेथेल की पारी 20वें ओवर में रन आउट होकर समाप्त हुई, लेकिन उनका शतक क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय बन गया।

बेथेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड
जैकब बेथेल अब क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20 फॉर्मेट में अपना पहला शतक इंटरनेशनल मैच में बनाया। वानखेड़े स्टेडियम में यह शतक उनके टी20 करियर का पहला शतक भी साबित हुआ। इससे पहले बेथेल के नाम कोई शतक नहीं था, लेकिन अब उन्होंने तीनों फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के चौथे शतककार बने बेथेल
जैकब बेथेल इंग्लैंड के उन चार बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है। इससे पहले एलेक्स हेल्स ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ, जोस बटलर ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ और हैरी ब्रूक ने इसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था। अब भारत के खिलाफ बेथेल ने यह लिस्ट और लंबी कर दी है।

फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ा, नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी
22 साल के जैकब बेथेल ने 105 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड के फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया था। अगले ही दिन बेथेल ने 105 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, इंग्लैंड की टीम इस मैच में 7 रनों से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related posts