6500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ TECNO का दमदार 5G फोन लॉन्च, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी से लैस

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में टेक्नो ने अपनी CAMON 50 सीरीज का विस्तार करते हुए नया TECNO CAMON 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे बिना किसी बड़े इवेंट के चुपचाप पेश किया, लेकिन फीचर्स के मामले में यह डिवाइस प्रीमियम सेगमेंट को टक्कर देता नजर आता है। बेहतर फोटोग्राफी, एडवांस्ड AI फीचर्स और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ यह फोन पावर और परफॉर्मेंस का संतुलन पेश करता है।

1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ProXDR Eye-care टेक्नोलॉजी और Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन इसे विजुअल और ड्यूरेबिलिटी दोनों के लिहाज से मजबूत बनाती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसे पावर और एफिशिएंसी के बीच बेहतर संतुलन के लिए डिजाइन किया गया है। यह चिपसेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाने का दावा करता है।

50MP Sony सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) शामिल है, जो 1/1.56-इंच साइज के साथ बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस देता है।

इसके अलावा 50MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जबकि 8MP अल्ट्रावाइड लेंस वाइड एंगल शॉट्स के लिए दिया गया है। AI 60x SuperZoom और Super-Zoom FlashSnap टेक्नोलॉजी दूर मौजूद सब्जेक्ट्स को भी स्पष्ट रखने में मदद करती है।

फोन में Live Photo और Underwater Photography Mode जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जो इसे खास बनाते हैं।

6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकता है।

मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और IP रेटिंग

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मजबूती के मामले में भी खास बनाया है। इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल, पानी में डूबने और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से सुरक्षित रखती है। साथ ही MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।

कीमत और उपलब्धता

TECNO ने फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि अलग-अलग बाजारों में लॉन्च के समय इसकी कीमत की घोषणा की जाएगी।

Related posts