कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदा में 3,250 करोड़ की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर भारत में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना और विकास की गति को तेज करना है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि नई रेल सेवाओं के शुभारंभ से मालदा से विकास की रफ्तार और तेज होगी, जिससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापार को भी लाभ मिलेगा। वंदे भारत स्लीपर…
Read MoreDay: January 17, 2026
अवैध संबंध के शक में प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या, आरोपित थाना पहुंचा
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।चार माह पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। हत्या के बाद आराेपित ने थाना पहुंचकर पत्नी की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच में जुट गई। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने शनिवार को बताया कि आरोपित सचिन मूलरूप से जिला फतेहपुर के गांव मोहनपुर का रहने वाला है। गांव की रहने वाली श्वेता सिंह (22)…
Read Moreयूपी के प्रशंसक बने मुख्य न्यायाधीश यूपी को सराहा, कहा जिस भी प्रदेश में जाऊंगा, यूपी सरकार का उदाहरण दूंगा
मुख्य न्यायाधीश ने चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया छह एकीकृत न्यायालय परिसरों का शिलान्यास व भूमि पूजन चंदौली। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शनिवार को चंदौली में छह एकीकृत न्यायालय परिसरों का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार व उच्च न्यायालय को बधाई दी और प्रदेश सरकार के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने 10 कोर्ट कॉम्प्लेक्स की घोषणा की है। इनमें से छह की स्थापना (शिलान्यास व भूमि पूजन)…
Read Moreअब टूटे चैंबर नहीं, अधिवक्ताओं के लिए हाईराइज बिल्डिंग में होगी चैंबर की व्यवस्थाः मुख्यमंत्री
यूपी में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े कार्य पूरा होने में देर नहीं लगतीः मुख्यमंत्री मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास व भूमि पूजन छह जिलों (चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस व औरैया) के एकीकृत न्यायालय परिसर का किया गया शिलान्यास चंदौली। देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शनिवार को चंदौली में छह जिलों (चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस व औरैया) के एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। सीएम योगी…
Read Moreएराउंड द इंडिया दिसंबर 2025 संस्करण
यूपी में यूनिवर्सिटी और कॉलेज अपने नजदीकी 10 से 15 ग्राम पंचायतों को लेंगे गोद
पायलेट प्रोजेक्ट के तहत राजधानी लखनऊ से होगी ग्राम पंचायतों को गोद लेने की शुरुआत पायलेट प्रोजेक्ट के सफल परिणाम के बाद इसे पूरे प्रदेश में किया जाएगा लागू ग्राम पंचायतों को गोद लेने के लिए कॉलेज, यूनिवर्सिटी और विभाग के बीच जल्द होगा एमओयू लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत योगी सरकार जीरो पावर्टी अभियान से प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को जोड़ने पर विचार कर रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय और कॉलेज से…
Read Moreट्रंप की धमकी : मिनेसोटा में तैनात हो सकती है अमेरिकी सेना
वाशिंगटन। अमेरिका मिनेसोटा में स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए सेना तैनात कर सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कदम के लिए विद्रोह अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मिनेसोटा में पिछले दिनों हुई गोलीबारी के बाद हो रहे विरोध-प्रदर्शन से हालात खराब हैं। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को विद्रोह अधिनियम लागू करने की धमकी दी। यह अधिनियम उन्हें विरोध-प्रदर्शन और अन्य तरह की हिंसा से निपटने के लिए शक्ति प्रदान करता है। मिनेसोटा में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क…
Read Moreसरकार ने सट्टेबाजी-जुआ से जुड़े 242 अवैध वेबसाइट लिंक किए प्रतिबंधित
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ खेलने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सरकार ने शुक्रवार को इससे संबंधित 242 गैर-कानूनी वेबसाइट लिंक को प्रतिबंधित कर दिया है।आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी में बताया कि सरकार ने सट्टेबाजी और जुआ खेलने से संबंधित 242 अवैध वेबसाइट के लिंक को ब्लॉक कर दिया है। केंद्र का ये आदेश पिछले साल अगस्त में पैसे के इस्तेमाल वाले गेमिंग ऐप पर लगाए गए सरकारी प्रतिबंध के बाद आया है। जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम पारित होने के बाद से…
Read Moreबीएमसी चुनाव में भाजपा का दबदबा, 13 नगर निगमों में भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत
मुख्यमंत्री फडणवीस का दावा- भाजपा सहयोगी दलों के साथ २५ नगर निगमों में जीत कर हासिल करेगी सत्ता मुंबई । महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव में शुक्रवार शाम तक घोषित मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 29 में से 13 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि कई नगर निगमों में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर सत्ता हासिल करने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा कि भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर २५ नगर निगमों में सत्ता हासिल करेगी। यह भी…
Read More