भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का हुआ भव्य समापन उत्तर प्रदेश की स्मृतियों को अपने-अपने क्षेत्र में ले जाकर युवा भारत व विश्व बंधुत्व के विजन को बढ़ाने का कार्य करेंगे : मुख्यमंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सीख दी कि अनुशासन जीवन की पहली आधारशिला है। अनुशासित युवा ही अदम्य साहस से राष्ट्र को नित नई बुलंदियों तक पहुंचाने में सहभागी हो सकता है। राजधानी लखनऊ पिछले पांच दिन से भारत की युवा ऊर्जा के अनुशासन, धैर्य व चुनौती को समझने…
Read MoreDay: November 28, 2025
एक सशक्त व्यक्ति अनेक सशक्त व समृद्ध व्यक्तियों का कर सकता है निर्माण: राष्ट्रपति
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली तथा 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा शक्ति का किया आह्वान राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा: देश के भविष्य निर्माता ही नहीं, परंपरा के संरक्षक भी हैं युवा लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली तथा 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के समापन समारोह में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा शक्ति का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि सभी युवा प्रकृति के साथी होने के स्काउट्स एंड गाइड्स के सिद्धांत को अपनाएं और आगे बढ़ें तो हमारी…
Read Moreपंद्रह साल बाद एक बार दुबारा भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मिली मेजबानी
ग्लास्गो । भारत बीस साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की आमसभा की बैठक में अहमदाबाद को मेजबान के तौर पर औपचारिक मंजूरी मिल गई। पिछले महीने कॉमनवेल्थ स्पोर्ट (राष्ट्रमंडल खेल) के कार्यकारी बोर्ड द्वारा शताब्दी चरण के प्रस्तावित मेजबान के रूप में अहमदाबाद की सिफारिश के बाद 74 सदस्यों की जनरल असेंबली के लिए भारत की बोली पर मुहर लगाना महज एक औपचारिकता थी । भारत ने पिछली बार 2010 में दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी की थी। राष्ट्रमंडल खेल बोर्ड…
Read Moreराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खीझ : मियामी में 2026 के जी20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं किया जाएगा
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को अगले वर्ष फ्लोरिडा में उनके देश की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका कहीं भी सदस्यता के लिए योग्य नहीं है। अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका से जी- 20 की अध्यक्षता ग्रहण की है और वह एक दिसंबर, 2025 से 30 नवंबर, 2026 तक इस समूह का नेतृत्व करेगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच टुरूथ सोशल पर लिखा, अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका में जी-…
Read Moreभारत का अंतरिक्ष क्षेत्र बदल रहा, युवा और जेन जी के लिए नए अवसर खोल रहा : प्रधानमंत्री
भारत के पास अंतरिक्ष क्षेत्र में क्षमताएं हैं और यह क्षमताएं केवल कुछ ही देश के पास नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काई रूट के इंफिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि पिछले 6 से 7 सालों में भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र बड़े बदलावों से गुजर रहा है और यह अब खुला, सहयोगी और नवाचार से प्रेरित अर्थतंत्र बन गया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की ओर से अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने…
Read More8000 फीट की ऊंचाई पर बसा है वीरान शहर माचू पिच्चू, जाने कैसे है यह एतिहासिक स्थल
नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जो लोगों को हैरान करती हैं। क्या आपने किसी ऐसे शहर के बारे में सुना है, जो एक-दो नहीं बल्कि 8000 फीट की ऊंचाई पर बसा हो? अब आप कहेंगे कि यह तो अजूबा है । तो हम आपको बता दें कि ये शहर दुनिया के सात अजूबों में से एक है, जो करीब 450 साल से वीरान पड़ा हुआ है। इस जगह से जुड़े ऐसे कई रहस्य हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। यही वजह है कि इस…
Read Moreयूपी में अब आधार कार्ड जन्म तिथि का प्रमाण नहीं, योगी सरकार ने सभी विभागों को जारी किए आदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आधार कार्ड से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। ताजा आदेश में कहा गया है कि आधार कार्ड को अब जन्म तिथि के प्रामाणिक प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार के नियोजन विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी विभागों के प्रमुख सचिवों और अपर मुख्य सचिवों को आदेश जारी कर दिए हैं। यह कदम भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से 31 अक्टूबर को जारी किए गए उस पत्र के आधार पर उठाया गया है, जिसमें कहा…
Read More