लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले नौ वर्षों (मार्च 2017 से अब तक) में राज्य की कानून-व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह बदल गया है। सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम’ (अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता) की नीति के तहत यूपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है।
गृह विभाग और यूपी पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले नौ सालों के दौरान प्रदेश में अपराधियों और पुलिस के बीच कुल 17,043 मुठभेड़ (एनकाउंटर) दर्ज किए गए हैं।
9 वर्षों के प्रमुख आंकड़े (एक नज़र में) कार्रवाई का प्रकार कुल संख्या / आंकड़े
कुल पुलिस मुठभेड़ (Encounters) 17,043
मारे गए दुर्दांत अपराधी 289
गिरफ्तार किए गए अपराधी 34,253
कार्रवाई में घायल आरोपी 11,834
कर्तव्य के दौरान घायल पुलिसकर्मी 1,852
यह भी पढ़ें : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मेरठ जोन रहा सबसे आगे
प्रदेश भर में हुई मुठभेड़ की कार्रवाइयों की समीक्षा करें तो पश्चिम उत्तर प्रदेश का मेरठ जोन इस सूची में सबसे ऊपर है मेरठ जोन में अकेले 4,813 एनकाउंटर की कार्रवाई दर्ज की गई, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। इस क्षेत्र में कुख्यात बदमाशों और संगठित गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शिकंजा कसा है।
‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और बदला सुरक्षा माहौल
योगी सरकार के मार्च 2017 में सत्ता संभालने के बाद से ही अपराध नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।लगातार हुई पुलिस कार्रवाइयों और गैंगस्टर एक्ट, एनएसए (NSA), तथा बुलडोजर/कुर्की की कार्रवाइयों के चलते हजारों अपराधियों ने या तो न्यायालयों में आत्मसमर्पण कर दिया या प्रदेश छोड़ दिया।
पुलिस बल को आधुनिक हथियारों, त्वरित संचार प्रणालियों और तकनीक (सीसीटीवी, सर्विलांस) से लैस किया गया, जिससे त्वरित और निर्णायक कार्रवाई संभव हो सकी। सरकार का मानना है कि यूपी में सुधरी कानून-व्यवस्था के कारण ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है।
पुलिस बल का अदम्य साहस
इन मुठभेड़ों के दौरान पुलिसकर्मियों ने भी भारी जोखिम उठाया। अपराधियों की ओर से हुई फायरिंग में 1,852 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि कई जवानों ने कर्तव्य की बलिपेढ़ी पर अपने प्राणों की आहुति दी। सरकार का कहना है कि पुलिस के इस कड़े रुख से आम जनता, विशेषकर महिलाओं और कारोबारियों के बीच सुरक्षा का भाव और अधिक मजबूत हुआ है।
