नई दिल्ली । क्या आपको पानी के अंदर मौजूद कितने जंगलों के बारे में पता है। समुद्रों के अंदर बड़े- बड़े केल्प और समुद्री वीड के जंगल हैं। जैसा पहले सोचा गया था, उससे कई गुना बड़े और घने । इनके अंदर बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के समुद्री जीव-जंतुओं की प्रजातियों रहती हैं। दक्षिण अफ्रीका के तटों के नीचे ग्रेट अफ्रीकन सीफॉरेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के पास ग्रेट साउदर्न रीफ मौजूद है। दुनियाभर के समुद्रों के अंदर ऐसे न जाने कितने जंगल हैं, जिनके न तो कोई नाम है। न ही कोई पहचानता है।
एक नई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि दुनिया भर में इस तरह के कितने जंगल हैं। इनका नक्शा भी बनाया गया है। जो आपको यहां देखने को मिलेगा। इस रिसर्च में यह बताया गया है कि सिर्फ जमीनी जंगल ही गर्म तापमान की वजह नहीं जल रहे हैं । समुद्र के अंदर भी ज्यादा तापमान की वजह से जंगल जल रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि पानी के अंदर कैसे कुछ जल सकता है। लेकिन समुद्रों के बढ़ते तापमान की वजह से इन जंगलों की इकोलॉजी खराब हो रही है।
जलवायु परिवर्तन की वजह से उनके विकसित होने और कार्बन को सोखने की क्षमता कम होती जा रही है। समुद्री जंगल आमतौर पर समुद्री सिवार से बने होते हैं। यह एक प्रकार के शैवाल होते हैं। ये सूरज की ऊर्जा और कार्बना डाई ऑक्साइड के जरिए फोटोसिंथेसिस करके विकसित होते हैं। अच्छा सीवीड है तो वह दसियों मीटर ऊंचाई तक फैल सकते हैं। ये जंगल बड़े इलाके में फैलते हैं। पानी की लहरों के साथ ये जंगल धीरे-धीरे हिलते डुलते रहते हैं।
जमीन पर जिस तरह जंगलों में कई तरह के जानवर रहते हैं, वैसे ही समुद्री जंगल में कई प्रजातियां रहती हैं. इन समुद्री जंगलों में समुद्री बांस और समुद्री घास भी पाई जाती है। समुद्री बांस जमीन पर मिलने वालेबांस की तरह ही लंबे होते हैं। जबकि समुद्री घास गैसों से भरी आकृतियां होती हैं, जो गुब्बारे जैसी होती हैं। ये जंगल में फैल कर गैसों, ऑक्सीजन और कार्बन डाईऑक्साइड का संतुलन बनाते हैं। इनके तने बहुत मजबूत होते हैं, ताकि ये समुद्री लहरों के बर्दाश्त करते हुए सूरज की रोशनी की तरफ बढ़ सकें। जैसे ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट साउदर्न रीफ में फैले हुए गोल्डेन केल्प करते हैं ।
यह भी पढ़ें : गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान भीषण हादसा: 8 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल
समुद्री सिवार तेजी से फैलने और बढ़ने वाले पौधे होते हैं। लेकिन अब तक ये पता नहीं लगाया जा सका है कि ये कितने बड़े इलाके में फैले हैं। जमीन पर जंगलों की नाप-तौल सैटेलाइट्स के जरिए हो जाता है। लेकिन पानी के अंदर ये मुश्किल है। क्योंकि ज्यादातर सैटेलाइट्स समुद्र के बहुत अंदर की मैपिंग करने में सक्षम नहीं हैं।
इसलिए इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने दुनियाभर में मौजूद समुद्री जंगलों, समुद्री सिवारों आदि के डेटा को खंगाला। रिसर्च पेपर पढ़े । दस्तावेज देखे। देशों के स्थानीय डेटा को चेक किया। तब पता चला कि पूरी दुनिया में 60 से 72 लाख वर्ग किलोमीटर समुद्री जंगल मौजूद है। जो कि अमेजन से भी बड़ा है। आपने कभी समुद्र के अंदर किसी जंगल के बारे में सुना है।
दुनिया में कई स्थानों पर समुद्र के अंदर जंगल मौजूद हैं। जिनका हाल ही में नक्शा बनाया गया है। इन सभी जंगलों का आकार देखेंगे तो ये भारत के क्षेत्रफल से दोगुने निकलेंगे। बड़े-बड़े जंगल भी हैं। रूस से लेकर कनाडा तक फैले हुए बोरियल जंगल ।
यह भी पढ़ें : भारत के इन 3 डरावने बीच पर रात में जाने से डरते हैं लोग, सुनाई देती हैं अजीब आवाजें