लखनऊ के सब्जी विक्रेता ने श्रीरामलला को भेंट की सात देशों का टाइम दर्शाने वाली घड़ी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पहले भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भेंट की थी घड़ी अयोध्या । श्रीराम मंदिर में श्रीराम दरवार के प्राण प्रतिष्ठा पर लखनऊ के सब्जी विक्रेता अनिल कुमार साहू ने सात देशों का समय बताने वाली वर्ल्ड क्लॉक भेंट की है। यह घड़ी यज्ञ मंडप में लगाई जाएगी। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समय पहले भी घड़ी भेंट कर चुके हैं। लखनऊ के सब्जी विक्रेता अनिल कुमार साहू ने अपनी कड़ी मेहनत से उम्र के चौथे पड़ाव पर ऐसी अनोखी घड़ी का निर्माण किया जो…

Read More

राम मंदिर में मिलेगा भगवान के पुराने सिंहासन का दर्शन

मंदिर में संरक्षित होंगी टेंट समेत कई दुर्लभ वस्तुएं अयोध्या। श्रीराम मंदिर में भगवान से जुड़ीं कुछ दुर्लभ वस्तुएं भी संरक्षित की जाएंगी। इनमें वर्ष 1949 में श्रीरामलला के प्राकट्य के समय का सिंहासन सवसे महत्व का है । यह सिंहासन श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पास है। इसे यादगार के रूप में रामभक्तों के दर्शन के लिए श्रीराम मंदिर में संरक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही टेंट में विराजमान रहे रामलला की छाया के लिए लगा टेंट और नव्य-भव्य-दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होने से पहले विराजने वाले मेक शिफ्ट…

Read More

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित, भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण ने पार किया एक और पड़ाव

अयोध्या। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण ने सोमवार को एक और ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया। ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान के साथ मुख्य शिखर पर कलश स्थापित किया गया। यह पवित्र कार्य सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ और 10:30 बजे शिखर पर कलश की स्थापना पूरी हुई।इस अवसर पर अयोध्या में उत्सव का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। राम मंदिर के निर्माण और अयोध्या के कायाकल्प से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश में रामभक्ति की लहर और मजबूत हो…

Read More

15 मई तक पूरा हो जाएगा श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य

अयोध्या। श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल माह में पूरा हो जाने की उम्मीद है। लक्ष्य लेकर चला जा रहा है कि 15 मई तक इसे हरहाल इस अवधि में मंदिर निर्माण के फाइनल वर्क में शिखर पर ध्वज दंड, तड़ित चालक और हवाई जहाज के लिए एविएशन लाइट लग जाएगी। अभी मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है । इस पर जल्द ही स्वर्ण परतों से जड़ित कलश लगाया जाना शुरू होगा। सप्त मंदिर की सातों प्रतिमाएं राम जन्मभूमि परिसर पहुंचा दी गयी हैं । श्रीराम…

Read More