मदरसों में वंदे मातरम से लेकर गोहत्या पर सख्ती तक, शुभेंदु सरकार के 12 दिनों में बंगाल में दिखा बड़ा बदलाव

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी लगातार बड़े फैसले लेते नजर आ रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद महज 12 दिनों के भीतर राज्य सरकार ने कई अहम निर्णय लागू किए हैं, जिनका असर प्रशासनिक व्यवस्था से लेकर शिक्षा, सीमा सुरक्षा और सामाजिक योजनाओं तक साफ दिखाई देने लगा है। मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य करने, सीएए प्रक्रिया शुरू कराने और गोहत्या पर सख्ती जैसे फैसलों ने बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। मदरसों में वंदे…

Read More

शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर उद्योग जगत में उत्साह, पश्चिम बंगाल में निवेश और विकास की नई उम्मीदें

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव के बाद उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देश के कई बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी संगठनों ने उन्हें बधाई दी है और राज्य में विकास, निवेश और औद्योगिक प्रगति के नए दौर की उम्मीद जताई है। खास बात यह है कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने हैं। उद्योग और निवेश को लेकर बढ़ी उम्मीदें आईटीसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी ने शुभेंदु अधिकारी और…

Read More

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार का रास्ता साफ: शुभेंदु अधिकारी चुने गए विधायक दल के नेता, अमित शाह ने लगाई अंतिम मुहर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सरकार गठन की दिशा में अहम कदम उठाते हुए शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके साथ ही अब उनका पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया। न्यूटाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में नवनिर्वाचित विधायक, केंद्रीय पर्यवेक्षक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद…

Read More

2021 से 2026 तक बीजेपी का बढ़ता राजनीतिक दबदबा: जानिए कितने राज्यों में पहुंचे मुख्यमंत्री, कांग्रेस कहां पिछड़ी

नई दिल्ली: देश की राजनीति में पिछले पांच वर्षों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधानसभा चुनावों के लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत की है। 2026 तक आते-आते बीजेपी का राजनीतिक प्रभाव पहले के मुकाबले काफी व्यापक हो गया है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने इस बढ़त को और मजबूती दी है। बीजेपी ने तीन राज्यों में सत्ता हासिल की है, जिसमें पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी अपने दम…

Read More