नोएडा श्रमिक विवाद पर सख्त हुए सीएम योगी, बोले- अधिकार, गरिमा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं; भड़काने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में श्रमिकों के हंगामे के बाद सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि मजदूरों के अधिकार, गरिमा और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए औद्योगिक स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण, समय पर पूरा वेतन और सभी वैधानिक सुविधाएं देने पर जोर दिया।…

Read More