रूस का यूक्रेन के बड़े भू-भाग पर नियंत्रण, कीव ने 1,355 से ज्यादा सैनिकों को खोया

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने पिछले दिनों यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के दौरान डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और जापोरोजे क्षेत्र के दो गांवों को आजाद कराया है। इस बीच वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की बैठक में खुलासा किया गया कि रूस ने इस साल लड़ाई में यूक्रेन के बड़े भू-भाग को नियंत्रण में ले लिया है। यही नहीं, गत दिवस युद्ध के मैदान में यूक्रेन के 1,355 से ज्यादा सैनिक मारे गए। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास और अरब न्यूज की एक…

Read More

पुतिन का चेतावनी : यूरोप में सैन्यीकरण हिस्टीरिया से प्रेरित है, उकसाया तो तुरंत देंगे जवाब

सोची (रूस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि यदि यूरोप ने रूस को उकसाया तो जवाब तुरंत मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूरोप में सैन्यीकरण “हिस्टीरिया” से प्रेरित है, लेकिन रूस की अमेरिका-नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन पर हमला करने की कोई मंशा नहीं है। ब्लैक सी रिसॉर्ट शहर सोची में वल्दाई डिस्कशन ग्रुप को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- “अगर किसी को अब भी हमारे साथ सैन्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करने की इच्छा है, तो कर ले। रूस की प्रतिक्रिया देर से नहीं आएगी।” उन्होंने कहा…

Read More

यूक्रेन पर रूस के ताजा हमले से अमेरिका में हलचल, ट्रंप ले सकते हैं बड़ा फैसला

कीव ( यूक्रेन) । रूस के यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े हमले से वाशिंगटन में हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को संकेत दिया कि वे रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। ट्रंप से व्हाइट हाउस से निकलते समय पत्रकारों ने सवाल किया- अब मॉस्को के प्रति क्या इरादा है? ट्रंप ने कहा वह बड़ा फैसला लेंगे। यूक्रेन के अखबार कीव पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की इस…

Read More

ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्तावित परिवहन गलियारे को बताया खतरा

Iran, US, Donald Trump, Azerbaijan, Armenia, Caucasus, corridor, TRIPP, Nakhchivan, Turkey, Russia, peace deal, Nagorno-Karabakh, constitution amendment

अजरबैजान – आर्मेनिया शांति समझौते के तहत प्रस्तावित ट्रंप कॉरिडोर को रोकने की धमकी दी दुबई/ मॉस्को । ईरान ने शनिवार को चेतावनी दी कि वह कॉकस क्षेत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल से बने प्रस्तावित परिवहन कॉरिडोर को रोक सकता है। यह कॉरिडोर अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच हुए हालिया क्षेत्रीय समझौते का हिस्सा है, जिसे क्षेत्र में एक रणनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।ईरान के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा यह कॉरिडोर ट्रंप की मिल्कियत नहीं बनेगा, बल्कि…

Read More

रूसी विदेश मंत्री ने किम जोंग उन से की मुलाकात, अमेरिका और उसके सहयोगियों को दी चेतावनी

किम ने यूक्रेन के खिलाफ संघर्ष में रूस द्वारा उठाए गए कदमों का बिना शर्त किया समर्थन सियोल । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की और अमेरिका, दक्षिण कोरिया तथा जापान को उत्तर कोरिया के खिलाफ सुरक्षा साझेदारी बनाने के सिलसिले में चेतावनी दी। लावरोव रूस तथा उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य व अन्य सहयोग को और प्रगाढ़ करने के वास्ते बातचीत के लिए उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को उत्तर कोरिया के पूर्वी शहर…

Read More