रामकथा पार्क के लिए रवाना हुईं आकर्षक झांकियां, जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और लोकनृत्यों से गूंजा दीपोत्सव 2025 अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 के तहत रविवार को रामायण काल की झांकियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ढोल नगाड़े बजाकर साकेत महाविद्यालय परिसर से झांकियों को जय श्री राम का ध्वज लहराकर रवाना किया, पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इन झांकियों के रामपथ पर पहुंचते ही लगा मानो त्रेता युग का वैभव और…
Read MoreTag: around the india
करूर भगदड़ में मरने वाले 39 लोगों के परिजनों को विजय की पार्टी टीवीके की तरफ से 20-20 लाख की आर्थिक मदद
चेन्नई। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने करूर भगदड़ के शिकार हुए 39 लोगों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। पार्टी ने यह राशि संबंधित परिवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। टीवीके की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि हमने 28 सितंबर को की गई घोषणा के मुताबिक 18 अक्टूबर को बैंक आरटीजीएस के ज़रिए परिवार कल्याण निधि के रूप में 20 लाख रुपये भेज दिए…
Read Moreलव एंड वॉर’ के सेट से लीक हुईं आलिया भट्ट की तस्वीरें
मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट, जिन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म ‘जिगरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था, अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं, और अब फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के सेट से लीक हुईं इन तस्वीरों में आलिया का रेट्रो अवतार देखने लायक है। इंटरनेट पर वायरल…
Read Moreअयोध्या दीपोत्सव-2025 : आज एक बार फिर से रचेगा इतिहास, बनेंगे दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
लखनऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का 9वां संस्करण एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भगवान राम के आगमन की ख़ुशी में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन अविस्मरणीय होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘वर्ष 2017 में जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस आयोजन का…
Read Moreमहागठबंधन में रार : बिहार विधानसभा चुनाव में नाराज झामुमो ने की छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में तकरार के बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गठबंधन ने नाता तोड़ने का ऐलान किया है। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। बिहार चुनाव में झामुमो महागठबंधन से अलग हो गया है। झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 6 सीटों में चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई शामिल हैं। इसमें कटोरिया और मनिहारी अनुसूचित जनजातीय…
Read Moreब्रह्मोस सिर्फ भारत नहीं, मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत का एक नया अध्याय लिखा गया, जब ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड की लखनऊ इकाई में उत्पादित सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइलों के पहले बैच का फ्लैग ऑफ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। ‘भारत माता की जय’ की जयघोष के बीच जब मिसाइलों का पहला बैच रवाना हुआ तो समारोह गर्व, गौरव और देशभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मोस केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने मित्र देशों…
Read Moreधनतेरस पर आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का विशेष संयोग, इस बार छह दिन चलेगा दीप पर्व
लखनऊ । इस वर्ष दीपावली का पर्व पांच नहीं बल्कि छह दिन तक चलेगा। दीपोत्सव की शुरुआत आज धनतेरस से होगी। इस बार पितृ कार्य की अमावस्या 21 अक्टूबर को पड़ने से पर्वों का क्रम एक दिन आगे बढ़ गया है। इसके चलते दीपावली का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य कृष्णानंद शास्त्री अयोध्या के अनुसार, इस वर्ष दीप महोत्सव में18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी, 20 अक्टूबर को दीपावली, 21 अक्टूबर को पितृ कार्य की…
Read Moreआज का राशिफल 18 अक्टूबर 2025 : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी है और मध्य रात्रि के बाद त्रयोदशी तिथि यानि धनतेरस पर मेष राशि से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
18 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेगें। पदोन्नति…
Read Moreभारत में इन जगहों पर क्यों नहीं मनाई जाती है दिवाली, इसके बारे में क्या धार्मिक मान्यताएं हैं?
नई दिल्ली। भारत में दीपावली का त्योहार (Diwali 2025) बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल दीपावली का त्योहार 20 अक्तूबर 2025 (Diwali 20 oct 2025) सोमवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जब 14 वर्ष बाद भगवान श्री राम वनवास से लौटकर अयोध्या वापस आए थे, तो लोगों ने घी के दीपक जलाए थे। तभी से ही दिवाली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का बेहद खास महत्व है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी…
Read Moreएशिया की विकास दर बढ़ने का अनुमान, लेकिन अमेरिका-चीन तनाव बना ‘सबसे बड़ा खतरा’: आईएमएफ
वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने एशिया की आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमान को संशोधित कर बढ़ा दिया है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता तनाव इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। एशिया की अर्थव्यवस्था वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं से गहराई से जुड़ी हुई है, इसलिए किसी भी तरह का व्यापारिक या भू-राजनीतिक टकराव क्षेत्र के लिए गंभीर जोखिम बन सकता है। 2025 में 4.5% की वृद्धि, लेकिन जोखिम बरकरार आईएमएफ के एशिया-प्रशांत विभाग के निदेशक कृष्णा श्रीनिवासन…
Read More