संस्कृत से सिविल सर्विसेज परीक्षा-2024 में नागपुर के तन्मय व मध्य प्रदेश के यतीश का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान 2019 से युवाओं को करा रहा सिविल सर्विसेज समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी लखनऊ। योगी सरकार संस्कृत से सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वालों की संबल बनी है। सीएम योगी के इस दूरदर्शिता का लाभ न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि अन्य प्रदेशों के विद्यार्थी भी उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान 2019 से युवाओं को सिविल सर्विसेज समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी करा रहा है। सिविल सर्विसेज-2024 के परिणाम में भी दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। उप्र संस्कृत संस्थान से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों…

Read More

सामूहिक विवाह योजना में कन्या को बैंक खाते में अब मिलेंगे ₹60 हजार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नवविवाहित जोड़ों को अब मिलेंगे 25 हजार के उपहार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए निर्धारित 02 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 03 लाख रुपये करने की आवश्यकता जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सामूहिक विवाह योजना वंचित वर्ग के लिए बड़ा संबल बनी है। अधिकाधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें, इसके लिए यह आवश्यक है कि पात्रता के लिए निर्धारित अधिकतम वार्षिक आय सीमा को बढ़ाया जाए। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक…

Read More

पूरी शक्ति से आतंक के विषैले फनों को कुचला जाएगाः सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कानपुर के लाल को अंतिम विदाई दी कानपुर। पहलगाम आतंकी हमले का शिकार बने कानपुर के शुभम द्विवेदी का गुरुवार को ड्योढ़ी घाट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कानपुर के लाल को अंतिम विदाई दी। परिवार को सांत्वना देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह शुभम के हाथीपुर (कानपुर) स्थित आवास पर पहुंचे और वहां उन्होंने शुभम के पार्थिव शरीर को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान…

Read More

यूपी में पार्किंग होगी हाईटेक, लगेंगे फास्टैग, ई-चार्जिंग प्वाइंट और हैंडहेल्ड पीओएस डिवाइस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पार्किंग को अब स्मार्ट और हाईटेक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने इसके लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों की पार्किंग व्यवस्था को डिजिटल और आधुनिक रूप दिया जाएगा। जिससे जनता को बेहतर सुविधा मिले और यातायात व्यवस्था में सुधार हो। इसके साथ ही पार्किंग स्थलों पर अब फास्टैग सिस्टम, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट, स्वचालित टिकट डिस्पेंसर, सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल संकेतक, बूम बैरियर और हैंडहेल्ड पीओएस डिवाइस लगाए जाने की तैयारी…

Read More

पहलगाम आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के पिता से बातकर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, पूरे सम्मान के साथ कश्मीर से लाया जाए शुभम का पार्थिव शरीर लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जनपद कानपुर के शुभम द्विवेदी जी का निधन अत्यंत दुखद है।” उन्होंने शुभम के पिता संजय…

Read More

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान बनेगा माध्यम, जनपद, मंडल व राज्य स्तर पर खोजी जाएंगी प्रतिभाएं

लखनऊ। संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने का योगी सरकार का संकल्प साकार हो रहा है। युवाओं व छात्रों में संस्कृत के प्रति अनुराग जागृत करने, संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्धन व संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में युवा प्रतिभाओं को योगी सरकार फिर राज्य स्तर पर पहचान दिलाएगी। संस्कृत प्रतिभा खोज व संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन वृत्ति के तहत युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इसमें दो वर्ग कक्षा छह से 12 व स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थी संस्कृत में अपना कौशल दिखा सकेंगे। जनपद से राज्य स्तर…

Read More

समाज कल्याण मंत्री का तीखा वार: सत्ता में थे तो दलितों का अपमान करते थे अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “बांटने वाली राजनीति” का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सत्ता रहते दलितों का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसी राजनीति की वजह से ही जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया और वे आज राजनीतिक हाशिए पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए इसे सोची-समझी रणनीति बताया। उन्होंने कहा कि सपा…

Read More

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 13 होनहारों ने लहराया परचम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना’ ने एक बार फिर अपने प्रभावशाली परिणामों से सबका ध्यान खींचा है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में इस योजना से पढ़ाई करने वाले 13 मेधावी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश के गरीब और वंचित वर्ग के छात्रों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है। यह योजना छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और कोचिंग प्रदान कर…

Read More

गन्ना और चीनी उद्योग को 2028 तक 1.62 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंचाने का है लक्ष्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने में गन्ना और चीनी उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। सरकार ने वर्ष 2027-28 तक गन्ना और चीनी उद्योग के ग्रॉस वैल्यू आउटपुट (जीवीओ) को मौजूदा 1.32 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्षों में जीवीओ में लगातार वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2023-24 में यह 1,24,198…

Read More

यूपी सरकार प्रदेश के नौ जिलों में जल्द स्थापित करेगी सखी निवास आवासीय केंद्र

भोजन, वस्त्र, चिकित्सा से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक, एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं लागू कर रही हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत अब प्रदेश के नौ प्रमुख जिलों में 50-50 की क्षमता वाले ‘सखी निवास’ आरंभ किए जाएंगे। यह पहल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जो संकट की घड़ी में सामाजिक, कानूनी या पारिवारिक संरक्षण से वंचित हैं। इन…

Read More