यूपी में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, होली पर 4 और दिवाली पर मिलेगी 3 दिन की छुट्टी; तीन नए सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव वाले साल 2027 में सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों की सौगात मिली है। योगी सरकार ने मंगलवार को अगले साल का सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया। इसमें तीन नए सार्वजनिक अवकाश शामिल किए गए हैं। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले सरकारी कार्यालयों में होली पर लगातार चार दिन और दिवाली पर तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। सरकार ने मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती को भी सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया है। पहले ये तीनों निर्बंधित अवकाश की श्रेणी…

Read More