सिक्किम में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन टनल में फंसे 27 मजदूर; मीथेन गैस ने बढ़ाई रेस्क्यू की चुनौती

गंगटोक: सिक्किम के नामची जिले में सोमवार दोपहर हुए भूस्खलन के बाद निर्माणाधीन समरदुंग सड़क टनल का प्रवेश द्वार मलबे से बंद हो गया। हादसे के समय सुरंग के भीतर काम कर रहे कम से कम 27 मजदूर अंदर फंस गए। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। सुरंग के भीतर संदिग्ध मीथेन गैस के रिसाव की आशंका के चलते बचाव अभियान और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। पटेल इंजीनियरिंग और एनएचपीसी के कर्मचारी टनल में फंसे नामची की जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने…

Read More

सुबह-सुबह मौत बनकर दौड़ी बस! हाईवे पर ट्रक में जा घुसी स्लीपर कोच, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 31 घायल

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। वडोदरा-जरोद रोड पर कोटंबी गांव के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य लोग घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह के समय उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी लक्जरी स्लीपर बस हाईवे से गुजर रही…

Read More

जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ी लापरवाही उजागर, तेज आंधी के अलर्ट के बावजूद डैम में उतारी गई बोट; मृतकों की संख्या बढ़कर 9

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर अब बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आ रही है। मौसम विभाग ने हादसे से एक दिन पहले ही तेज आंधी और खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी, लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों से भरे क्रूज को डैम में उतार दिया गया। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे…

Read More

जबलपुर के बरगी डैम में दर्दनाक हादसा, 30 पर्यटकों से भरा क्रूज नर्मदा बैकवॉटर में डूबा; 4 की मौत, कई लोगों की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी डैम शुक्रवार को एक बड़े हादसे का गवाह बन गया। नर्मदा नदी के बैकवॉटर में पर्यटकों को लेकर घूम रहा एक क्रूज अचानक तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया। हादसे के वक्त क्रूज में करीब 30 पर्यटक सवार थे। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में…

Read More