1008 संस्कृत संभाषण शिविरों के समापन पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान को मिला विशेष सम्मान

संस्कृत संवर्धन में उत्तर प्रदेश बना अग्रणी राज्य, योगी सरकार की नीति का मिला प्रतिफल लखनऊ/नई दिल्ली। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और पुनरुत्थान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को ऐतिहासिक सफलता मिली है। योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतिगत प्रतिबद्धता और सक्रिय पहल के फलस्वरूप आज उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान को राष्ट्रीय मंच पर विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर में संस्कृतभारती, दिल्ली एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 1008 सामूहिक संस्कृत संभाषण शिविरों के समापन समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। योगी सरकार…

Read More

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान बनेगा माध्यम, जनपद, मंडल व राज्य स्तर पर खोजी जाएंगी प्रतिभाएं

लखनऊ। संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने का योगी सरकार का संकल्प साकार हो रहा है। युवाओं व छात्रों में संस्कृत के प्रति अनुराग जागृत करने, संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्धन व संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में युवा प्रतिभाओं को योगी सरकार फिर राज्य स्तर पर पहचान दिलाएगी। संस्कृत प्रतिभा खोज व संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन वृत्ति के तहत युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इसमें दो वर्ग कक्षा छह से 12 व स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थी संस्कृत में अपना कौशल दिखा सकेंगे। जनपद से राज्य स्तर…

Read More