लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की होनहार छात्रा आराध्या सिंह ने अपनी कला प्रतिभा और बहुमुखी उपलब्धियों के दम पर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। बेंगलुरु में आयोजित कलाकृति कॉन्क्लेव 2026 में उन्हें कला, रचनात्मकता और विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और विद्यालय बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हेरिटेज फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम…
Read More