लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। भाजपा के असंवैधानिक कार्यो, अन्याय, अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वावा साहव डा. भीमराव अम्बेडकर भगवान हैं। उन्होंने देश को संविधान दिया। संविधान हम सवकी ताकत है। वावा साहव की वरावरी कोई नहीं कर सकता है।
सपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है। अराजक तत्व खुलेआम हत्या करने और गोली मारने की धमकी दे रहे है। क्या यहीं संविधान और कानून का शासन है। लोकसभा चुनाव में भाजपा अगर चार सौ सीटें जीती होती तो आज सड़कों पर तलवारें चल रही होती। संविधान खत्म हो गया होता।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की समस्याओं, नौकरी, रोजगार, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने को नये-नये मुद्दे उछालती है। भाजपा पीडीए के आरक्षण के खिलाफ है। सभी भर्तियों में आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है। भाजपा सरकार में समाजवादी सरकार के दौरान हुई पुलिस भर्ती का आरक्षण वदल दिया जिससे 1700 दलित, पिछड़े, आदिवासी वच्चे आरक्षण से वंचित हो गये। 69 हजार शिक्षक भर्ती में भी पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीना गया। हमारी मांग है कि वड़ी- वड़ी निजी कम्पनियों में भी आरक्षण व्यवस्था लागू किया जाय ।
यह ही पढ़ें:मनी लांड्रिंग केस में छह साल बाद रॉबर्ट वाड्रा से छह घंटे पूछताछ
करणी सेना के लोगों द्वारा दी जा रही धमकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सव भाजपा के लोग हैं। भाजपा के ट्रूपर्स है। जिस दिन केन्द्र सरकार ने हमारी एनएसजी सुरक्षा वापस लिया था उसी दिन हमें इनकी नीयत का पता चल गया था । जो लोग खुद एनएसजी सुरक्षा रखे हुए हैं वे डरपोक हैं। हम लोग डरने वाले नहीं है। हम राजाओं के खिलाफ नहीं है । राजाओं की कोई जाति नहीं होती। इतिहास में सभी राजाओं ने तत्कालीन परिस्थितियों और हालात के हिसाव से फैसला लिया है। मैने कई मौकों पर कहा कि जो इतिहास आगे बढ़ने से रोकता हो, सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारे में वाधा हो उसे इतिहास ही रहने देना चाहिए।
समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए महाराष्ट्र के नेता
लखनऊ। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर मंगलवार को महाराष्ट्र के कई प्रमुख नेता अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गये। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव ने वड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर वधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि आज शामिल हुए सभी नेता पीडीए की लड़ाई को और मजबूती देंगे। महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि सपा अभी तीसरी वड़ी पार्टी है। इसे हम मिलकर राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे। नये साथियों को सपा में पूरा सम्मान मिलेगा।
आज महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री तथा पूर्व विधायक अवराहनी यूसुफ ने सपा की सदस्यता ली। उनके साथ प्रेसीडेंट राइट वे एसोसिएशन के सईद खान ने भी सदस्यता ली। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सलाउद्दीन टीनवाला और अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष शहजाद अवहानी तथा मोहम्मद अली शेख एवं फिरोज वारी भी कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गये। जैबुन्निशा मलिक प्रिंसिपल सावु सिद्दीकी ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।
यह भी पढ़ें:26/11 हमला तो पहले ही होना था, रोक दिया था तेज लहरों ने