बोले स्वतंत्र देव, अम्मा पानी आता है, चाय बनाकर पिलाओगी

Jal Jeevan Mission Bundelkhand, Jhansi rural water supply, Swatantra Dev Singh water inspection, Pure drinking water availability, Har Ghar Nal Se Jal progress, Impact of tap water on health, Addressing low pressure water supply, Water mission minister visit Jhansi

जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत जानने को जलशक्ति मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

झांसी। जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत जानने के लिए तीन दिन के बुंदेलखंड दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को झांसी के अलग- अलग ब्लॉकों के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री विशेष तौर दलित बस्तियों में जाकर स्थानीय लोगों से जाना कि उनके यहां नल से शुद्ध पेयजल की सप्लाई हो रही है या नहीं।

जलशक्ति मंत्री ने स्थलीय निरीक्षण की शुरुआत बबीना ब्लॉक के किलचवारा खुर्द गांव से की। मंत्री जब गांव पहुंचे, तो तेज बारिश हो रही थी । उसके बाद भी मंत्री के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ। जलशक्ति मंत्री ने जब ग्रामीणों से जलापूर्ति के बारे में पूछा, तो स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके घरों में नियमित शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है। साथ ही नल से जल पहुंचने के बाद आए जीवन में बदलावों को भी जलशक्ति मंत्री और प्रमुख सचिव के साथ लोगों ने साझा किया।

इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में पहले लोगों को पीने के पानी के लिए मीलों दूर जाना पड़ता था। मगर अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेतृत्व में हर घर तक नल से जल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अब पीने के पानी की किल्लत कभी नहीं होगी। दलित बस्तियों में जलापूर्ति की स्थिति जानने के लिए पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जब लोगों से फीडबैक ले रहे थे।

इसी दौरान उनकी नजर एक घर के बाहर बैठी बूढ़ी महिला पर पड़ी। मंत्री बारिश में भीगते हुए उस महिला के पास पहुंचे और बोले- अम्मा पानी आता है। महिला बोली- हां आता है। इस पर मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा- तो अम्मा चाय पिलाओगी हमको । इस पर बूढ़ी महिला ने तुरंत हामी भरी, मगर मंत्री ने पैर छूते हुए कहा कि अभी जल्दी में हैं। फिर कभी आकर अम्मा चाय पिएंगे।

जलशक्ति मंत्री व प्रमुख सचिव ने खुद पिया पानी
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री व प्रमुख सचिव नमामि गंगे ने पानी की गुणवत्ता जाँचने के लिए मौके पर ही नल का पानी पिया। बबीना ब्लॉक के खजरहा खुर्द गांव में जलशक्ति मंत्री ने नल से पानी पीने के बाद लोगों से पूछा कि क्या ऐसा ही पानी आपको रोजाना मिलता है। इस बार ग्रामीणवासियों ने हां में उत्तर दिया।

निरीक्षण के लिए पहले से तय गांवों की सूची की दरकिनार
जलशक्ति मंत्री और प्रमुख सचिव नमामि गंगे को जिन गांवों का दौरा करना था। उसकी सूची पहले से तैयार थी। मगर मंत्री और प्रमुख सचिव ने खुद भी एक सूची मौके पर तैयार की और अचानक गाड़ी मोड़कर मंत्री और प्रमुख सचिव पहुंच गए और स्थानीय लोगों से जलापूर्ति के बारे में जाना । औचक निरीक्षण में ज्यादातर स्थानों पर लोगों ने बताया कि उन्हें समय पर जलापूर्ति मिल रही है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके घर तक पाइपलाइन तो पहुंची है, मगर सप्लाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें :  डिजिटल दीदी सुंदरी शेख ने बदली अपने गांव  टिकवामऊ की तस्वीर

Related posts