नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मार्केट में MG Cyberster ने लॉन्च के छह महीनों में ही धाकड़ प्रदर्शन किया है। एमजी मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ने 500 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री कर भारतीय EV सेगमेंट में नई मिसाल कायम कर दी है। ग्राहकों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है और इसे लेकर उत्साह चरम पर है।
MG Cyberster ने हासिल की बिक्री की उपलब्धि
एमजी मोटर्स की इस Electric Super Car ने लॉन्च के शुरुआती छह महीनों में ही 500 यूनिट्स से अधिक की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके शानदार डिजाइन और दमदार प्रदर्शन ने ग्राहकों का ध्यान खींचा और MG Cyberster को भारतीय EV मार्केट का टॉप पिक बना दिया।
दमदार बैटरी और मोटर से लैस
MG Cyberster में 77 kWh की हाई कैपेसिटी बैटरी लगी है। फुल चार्ज होने पर यह कार 507 किलोमीटर तक की रेंज देती है। 144 kW फास्ट चार्जर से बैटरी को मात्र 38 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें लगी मोटर 510 PS की पावर और 725 न्यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसकी टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह रियर व्हील ड्राइव के साथ ऑल व्हील ड्राइव विकल्प में भी उपलब्ध है।
बेहतरीन फीचर्स से लैस
MG Cyberster में टेक्नोलॉजी और लक्ज़री का बेहतरीन मिश्रण है। कार में 10.25 इंच का वर्चुअल क्लस्टर, 7 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7 इंच का ड्राइवर टचस्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा बोस साउंड सिस्टम, वाई-शेप स्पोर्ट्स सीट, 19 और 20 इंच के अलॉय व्हील्स, फुली इलेक्ट्रिक हुड, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
कीमत और उपलब्धता
एमजी मोटर्स ने MG Cyberster को भारतीय बाजार में 74.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है। इसे ग्राहकों को शानदार परफॉर्मेंस और लग्ज़री अनुभव के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।
