राजस्थान के 66.62 लाख किसानों के खातों में हस्तांतरित होंगे 1332.40 करोड़ रूपये
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवम्बर को ”पीएम-किसान उत्सव दिवस” के अवसर पर कोयम्बटूर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के रूप में देश के 9 करोड़ कृषकों को 18 हजार करोड़ रूपये किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे।
प्रति किसान 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। साथ ही, राज्य के सभी जिलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। अब तक योजना में 20 किस्तों के माध्यम से 3.91 लाख करोड़ की राशि हस्तान्तरित की जा चुकी है।किसानों को अतिरिक्त राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू है, जिसके अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 3 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है।
