मंईयां सम्मान योजना: फरवरी की किस्त जारी, रांची की 3.87 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 2500 रुपये

झारखंड में चल रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में फरवरी माह की सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी गई है। प्रशासन की ओर से आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए लाभार्थियों को राशि भेजी गई है।

रांची जिले में कुल 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। प्रति लाभार्थी 2500 रुपये की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

जनवरी के बाद अब फरवरी की राशि भी ट्रांसफर

इससे पहले योजना के तहत जनवरी महीने की सम्मान राशि भी लाभार्थियों को दी जा चुकी है। अब फरवरी माह की किस्त भी जारी कर दी गई है। इसके बाद रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि पहुंच चुकी है।

सरकार की इस पहल से जिले की लाखों महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है और उन्हें हर महीने तय राशि का लाभ मिल रहा है।

इन प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मिला लाभ

फरवरी महीने की सम्मान राशि रांची जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी इलाकों में रहने वाली महिलाओं को दी गई है।

अनगड़ा – 16,607 लाभुक
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,956 लाभुक
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,495 लाभुक
बेड़ो – 20,496 लाभुक
बुंडू – 8,438 लाभुक
बुंडू नगर पंचायत – 3,487 लाभुक
बुढ़मू – 17,737 लाभुक
चान्हो – 19,673 लाभुक
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,191 लाभुक
इटकी – 10,301 लाभुक
कांके – 31,443 लाभुक
कांके शहरी क्षेत्र – 1,309 लाभुक
खलारी – 9,529 लाभुक
लापुंग – 11,301 लाभुक
मांडर – 22,984 लाभुक
नगड़ी – 17,747 लाभुक
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,058 लाभुक
नामकुम – 17,777 लाभुक
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,389 लाभुक
ओरमांझी – 18,092 लाभुक
राहे – 9,519 लाभुक
रातू – 18,476 लाभुक
सिल्ली – 21,045 लाभुक
सोनाहातू – 13,018 लाभुक
तमाड़ – 18,420 लाभुक
सदर शहरी क्षेत्र – 24,686 लाभुक

चुनावी वादे के बाद शुरू हुई योजना

दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का वादा किया था। पार्टी ने घोषणा की थी कि सरकार बनने के बाद महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपये भेजे जाएंगे।

सरकार बनने के बाद से इस योजना को लागू किया गया और तब से नियमित रूप से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर की जा रही है।

Related posts