बिहार चुनाव की हार के बाद लाल व सहयोगी जाली टोपी गायब : केशवप्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya news,Bihar election loss reaction,Akhilesh Yadav mental balance comment,Red cap and skull cap politics,Babri Masjid remark by Keshav Maurya,BJP Bundelkhand development plans,UP Deputy CM press conference Jhansi,Double engine government development UP,Bundelkhand women empowerment program,SIR project allegations Akhilesh Yadav

उपमुख्यमंत्री बोले- बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने वालों का अंत निश्चित

झांसी। केंद्र सरकार और उत्तर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने व एसआईआर की प्रगति पर जानकारी लेने आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जब लोक सभा में उत्तर प्रदेश में इनकी सीट बढ़ी तो लाल टोपी और सपा समर्थक जाली टोपी दिखाई देने लगी थी, लेकिन जैसे ही बिहार चुनाव हारने के बाद लाल टोपी और उसकी सहयोगी जाली टोपी दोनों गायब हो गए। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा एसआईआर को लेकर लगाए गए आरोपों पर कहा कि बिहार चुनाव हारने के बाद अखिलेश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश का बिहार चुनाव हारने के बाद मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह लगातार उल्टे-सीधे जबाव दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने कुछ सीट ज्यादा जीत ली थी। उससे उन्हें लगा कि वह उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे, लेकिन बिहार चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत ने उनकी नींद हराम कर दी है। अखिलेश को एहसास हो गया कि 2047 तक सत्ता तो छोड़ो विपक्ष में रहने लायक जनता समर्थन नहीं देगी। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव ने अखिलेश की राजनीति का अंत कर दिया और सपा का सूर्य अस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें : सिटी मजिस्ट्रेट के पुजारी समेत दो नौकर निकले बुजुर्ग महिला के हत्यारे

उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में एक्सीडेंटली सपा की सीट ज्यादा आई तो अखिलेश को लगा कि उप्र में सरकार बनाएंगे। उन्होंने बिहार में भाषण दिया कि अवध जीतकर आए हैं अब मगध भी जीतेंगे। लेकिन बिहार की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर उनके मुंगेरी लाल के हसीन सपने ध्वस्त कर दिए। लोकसभा के बाद लाल टोपी और सपा को समर्थन करने वाली जाली टोपी दिखाई देने लगी थी लेकिन अब बिहार चुनाव का परिणाम आने के बाद दोनों ही दिखाई नहीं पड़ रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश उल्टे-सीधे बयान देकर हंसी का पात्र बन रहे हैं। 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है।

उन्होंने बाबरी मस्जिद पर कहा कि वह मस्जिद बनाने का विरोध नहीं करते लेकिन बाबर के नाम से कोई मस्जिद बनाएगा तो उसका अंत हो जाएगा। कफ सीरप प्रकरण पर कहा कि जांच चल रही है दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि जो निशाना साध रहे हैं वे लगातार निशाने पर हैं। किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार, गुंडाराज,व माफियागिरी सपा के नाम पेटेंट है।

इससे पूर्व रविवार को झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस पहुंच कर विभागीय अफसरों और उसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार द्वारा लगातार बुंदेलखंड के विकास पर कार्य किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार द्वारा गरीब, कल्याण कारी, किसान, महिला आदि योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें : एक-दो महीने के अंदर ही चतुर्थ श्रेणी, संविदा, सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय देने की गारंटी उपलब्ध कराएगी सरकारः मुख्यमंत्री

इसके बाद समीक्षा में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश में एक समूह बनाकर तीन करोड़ महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उसी में एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही निर्णय लिया गया कोई भी परिवार आवास सुविधा से वंचित न रहे, गरीबों को अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास पर डबल इंजन की सरकार का सबसे ज्यादा फोकस है। महिलाओं को सम्मान मिले। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मतदाता सूची में शुद्धिकरण कर रहा है। भाजपा उसका स्वागत करती है और मतदाता सूची में शुद्धिकरण में सहयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धि करण होने के बाद जो बूथ लूट कर सत्ता प्राप्त कर प्रदेश लूटते थे उनका युग समाप्त हो जाएगा। मतदाता सूची शुद्धि करण के बाद विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में सफलता मिलेगी। गरीब अमीर होगा, धनवान होगा। नौजवानों को रोजगार मिलेंगे, महिला सशक्तिकरण होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश को एसआईआर पर प्रश्नचिन्ह लगाने से पहले अध्ययन करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उनके साथ महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह व जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव : कफ सिरप घोटाले में भाजपा के लोग शामिल, काले कारोबार में न्याय के लिए बुलडोजर चलते नहीं देखा गया

Related posts